Coronavirus: यवतमाल में दो मामले आए सामने, महाराष्ट्र में रोग से पीड़ितों की संख्या हुई 22
By भाषा | Published: March 14, 2020 11:02 PM2020-03-14T23:02:35+5:302020-03-14T23:02:35+5:30
यवतमाल के जिलाधिकारी एम डी सिंह ने बताया कि ये दो मरीज उन नौ लोगों के समूह का हिस्सा थे जो एक मार्च को दुबई से लौटा था। उन्होंने कहा कि सभी नौ लोगों को पृथक रूप से रखा गया। उनमें से सात में परीक्षण में यह विषाणु नहीं पाया गया जबकि एक पुरूष एवं एक महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों को यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र के यवतमाल में दुबई से लौटे दो व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि जालना में इस विषाणु की चपेट में आने की आशंका से जिला अस्पताल में भर्ती किये गये पुलिस कांस्टेबल में इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
यवतमाल के जिलाधिकारी एम डी सिंह ने बताया कि ये दो मरीज उन नौ लोगों के समूह का हिस्सा थे जो एक मार्च को दुबई से लौटा था। उन्होंने कहा कि सभी नौ लोगों को पृथक रूप से रखा गया। उनमें से सात में परीक्षण में यह विषाणु नहीं पाया गया जबकि एक पुरूष एवं एक महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों को यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जालना से प्राप्त समाचार के अनुसार पार्थर तहसील के वातुर के निवासी कांस्टेबल ने मुम्बई से लौटने के बाद खांसी और ज्वर की शिकायत की थी। उसने डॉक्टरों को बताया था कि मुम्बई में ड्यूटी के दौरान एक इस्राइल सुरक्षाकर्मी के संपर्क में आया था।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को उसकी जांच रिपोर्ट आयी और उसमें कोरोनो वायरस की पुष्टि नहीं हुई।