लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सुप्रीम कोर्ट में की गई वकीलों, याचिकाकर्ताओं, पत्रकारों की थर्मल स्क्रीनिंग

By भाषा | Updated: March 16, 2020 11:58 IST

coronavirus: सुप्रीम कोर्ट में जांच के मद्देनजर प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा वकील, याचिकाकर्ता और पत्रकार पंक्तियों में खड़े नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में सोमवार को वकीलों, याचिकाकर्ताओं और पत्रकारों की थर्मल जांच की गई। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक ईरान से 53 भारतीयों का चौथा जत्था सोमवार को तड़के नयी दिल्ली पहुंचा।

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में सोमवार को वकीलों, याचिकाकर्ताओं और पत्रकारों की थर्मल जांच की गई। इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए कई कदम उठाने वाली शीर्ष अदालत ने एहतियाती तौर पर कुछ ही वकीलों, याचिकाकर्ताओं और पत्रकारों को ही अदालत कक्ष में आने की अनुमति दी है।जांच के मद्देनजर प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा वकील, याचिकाकर्ता और पत्रकार पंक्तियों में खड़े नजर आए। प्रतिबंधित प्रवेश के कारण अदालत और परिसर में किन लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी, इस बात को लेकर अधिकारी थोड़े परेशान भी नजर आए।अदालत में केवल उन वकीलों और याचिकाकर्ताओं को जाने की अनुमति दी गई, जिनके मामले आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया था कि 16 मार्च को शीर्ष अदालत की 15 पीठों में से केवल छह पीठ ही सुनवाई करेंगी और अति आवश्यक प्रवृत्ति के केवल 12 मामलों की सुनवाई करेगी, ताकि अदालत कक्ष में भीड़ से बचा जा सके।इधर, कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक ईरान से 53 भारतीयों का चौथा जत्था सोमवार को तड़के नयी दिल्ली पहुंचा, जहां से उन्हें जैसलमेर स्थित भारतीय सेना स्वास्थ्य केन्द्र में पृथक रखे जाने के लिए रवाना कर दिया गया। अभी तक कुल 389 भारतीयों को ईरान से भारत लाया जा चुका है।गौरतलब है कि ईरान से रविवार को 230 से अधिक भारतीयों का तीसरा जत्था नयी दिल्ली पहुंचा था जिन्हें जैसलमेर के भारतीय सेना स्वास्थ्य केन्द्र में पृथक रखा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, '53 भारतीयों (52 छात्रों और एक शिक्षक) का चौथा जत्था ईरान के तेहरान और शिराज से आ गया है। इसके साथ ही कुल 389 भारतीय अभी तक ईरान से भारत आ चुके हैं। ईरान में भारतीय दल और ईरानी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करता हूं।'

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'