लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Test: पाइप में मारो फूंक, एक मिनट में पता चलेगा कोरोना है या नहीं, नई तकनीक का परीक्षण अंतिम चरण में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 10, 2020 07:17 IST

Covid 19 test: भारत और इजराइल ने मिलकर इस तकनीक को तैयार किया है। ये परीक्षण अंतिम चरण में है। इसका तकनीक फायदा ये होगा कि सैंपल को लैब भेजने की भी जरूरत नहीं होगी और नतीजा एक मिनट के अंदर आ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया को भारत और इजराइल मिलकर देने जा रहे हैं एक जबर्दस्त तोहफा कोविड-19 टेस्ट का सबसे आसान तरीका, एक मिनट में रिजल्ट मिलेगा, तकनीक का परीक्षण अब अंतिम चरण में

कोविड-19 महामारी से जूझ रही दुनिया को भारत और इजराइल मिलकर एक जबर्दस्त तोहफा देने को तैयार हैं. दोनों देशों ने एक ऐसी कमाल की तकनीक विकसित की है, जो कोरोना वायरस की जांच में क्रांतिकारी साबित होगी. इस तकनीक के तहत बस एक फूंक मारकर कोविड-19 की जांच होगी और इसका नतीजा भी एक मिनट के भीतर आ जाएगा.

इस तकनीक का परीक्षण अब अंतिम चरण में है. भारत में इजराइल के राजदूत रॉन माल्का ने एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी. माल्का ने बताया कि यह रैपिड टेस्ट तकनीक एक मिनट में ही यह बता देगी कि किसी व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमण है या नहीं.

इसके लिए जांच कराने वाले व्यक्ति को एक ट्यूब या पाइप में सिर्फ फूंक मारना होगा. माल्का ने कहा, 'इससे 30-40-50 सेकंड में नतीजे उपलब्ध होंगे. यह पूरी दुनिया के लिए 'गुड न्यूज' है. इसे एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.' 

लागत कम, लैब भेजने की जरूरत नहीं

रॉन माल्का ने कहा कि इस नई तकनीक वाले यंत्र पर लागत भी काफी कम आएगी, क्योंकि नतीजे पाने के लिए जांच नमूने को किसी लैब भेजने की जरूरत नहीं है. वहीं पर नतीजे तत्काल मिल जाएंगे. भारत और इजराइल अब तक इस संबंध में संयुक्त रूप से 4 तकनीकों पर परीक्षण कर चुके हैं. इन तकनीकों में ब्रेथ एनालाइजर और आवाज से कोरोना टेस्ट भी शामिल हैं. इन परीक्षणों के लिए भारत में बड़ी संख्या में नमूने लिए गए हैं.

भारत बनेगा कोरोना वैक्सीन का हब

इजराइली राजदूत ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन का हब बनने के लिहाज से तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. उन्होंने कहा, ''जब भी विश्वसनीय, सुरक्षित और कारगर वैक्सीन बनेगी, तब उनमें से ज्यादातर का उत्पादन भारत में होगा. भारत जब भी वैक्सीन बनाएगा, तब इजराइल की जरूरतों का भी ख्याल रखेगा.'' उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत और इजराइल के बीच तालमेल के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र एक अहम क्षेत्र होगा.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाइजराइलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया