लाइव न्यूज़ :

Coronaviru: 'ताली-थाली' से साबित हुई भारत की कोरोना के खिलाफ प्रतिबद्धता और पीएम मोदी का व्यापक असर

By संतोष ठाकुर | Updated: March 23, 2020 11:17 IST

यह मौका कोरोना से लड़ाई के लिए जनता के संकल्प का था. हालांकि इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि जिस बड़ी संख्या में लोगों ने इस ताली-थाली अनुरोध पर समर्थन दिया है, वह प्रधानमंत्री की व्यापक लोकप्रियता का परिचय है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी की एक अपील पर लोगों ने बजाई ताली और थालीइस अपील के अब राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, बिहार और पश्चिम बंगाल में विरोधी दल होंगे चिंतित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ताली- थाली' अनुरोध ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट के समय में किस तरह देश एक रहता है. देश के सभी हिस्सों में पांच  बजे से पांच-दस मिनट पहले ही लोगों ने खिड़की- बालकनी में आकर 'ताली-थाली' बजाते हुए कोरोना के खिलाफ देश की एकजुटता को प्रमाणित करना शुरू कर दिया. 

वहीं, इस ताली-थाली अनुरोध की सफलता ने यह भी साबित किया कि प्रधानमंत्री की अपील का जनमानस पर व्यापक असर बरकरार है.

हालांकि यह मौका कोरोना से लड़ाई के लिए जनता के संकल्प का था . लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. यह कहा जा रहा है कि जिस बड़ी संख्या में लोगों ने इस ताली-थाली अनुरोध पर समर्थन दिया है, वह प्रधानमंत्री की व्यापक लोकप्रियता का परिचय है. खासकर आसन्न चुनाव वाले राज्यों पश्चिमी बंगाल और बिहार में इसको मिली सफलता को भाजपा अपनी भविष्य की चुनावी सफलता का पैमाना मान रही है. 

एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर यह राजनीतिक बात ठीक नहीं है लेकिन बिहार और पश्चिम बंगाल में इस ताली-थाली की आवाज ने विरोधी दलों को चिंतित जरूर किया होगा.

इधर, भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व कोरोना के खिलाफ जनता के इस व्यापक समर्थन से उत्साहित है. लेकिन वह इस बात से कुछ अप्रसन्न भी हैं कि उत्साह में कुछ लोग घर से बाहर आकर ताली-थाली अनुरोध को सफल बनाने में 'जनता कर्फ्यू' का संकल्प भूल गए. 

कुछ जगहों पर आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया जो पूरी तरह अनुचित था. लोगों से अपील है कि वे घर में रहें और जनता कर्फ्यू का अनुपालन कर कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हों. इस पदाधिकारी ने कहा कि कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी उत्साह में ताली-थाली बजाते हुए घर से बाहर दिखे. इन सभी मंत्री और पदाधिकारियों को भी जनता कर्फ्यू के वचन का अनुपालन करना चाहिए था.

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील