लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मार्केट से गायब हो रहा स्टॉक, फॉर्मासिस्ट बोले- खरीदी से कम कीमत पर कैसे बेचें सैनिटाइजर और मास्क?

By सैयद मोबीन | Updated: March 22, 2020 20:00 IST

मार्केट में हैंड सैनिटाइजर और मास्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, वहीं नए आदेश के कारण तो जो स्टॉक उपलब्ध था, वह भी ‘गायब’ हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देहैंड सैनिटाइजर की कीमतें 200 मिलीलीटर की प्रत्येक बोतल के लिए 100 रुपए से अधिक नहीं होगी. फॉर्मासिस्ट का कहना है कि सरकारी दर पर बिक्री का उनके लिए ‘असंभव’ है.

नागपुर: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क और हैंड सैनिटाइजर के उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है. नतीजे में कालाबाजारी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार ने मास्क (2 प्लाई और 3 प्लाई) और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों को विनियमित किया है. लेकिन फॉर्मासिस्ट का कहना है कि सरकारी दर पर बिक्री का उनके लिए ‘असंभव’ है. उनका कहना है कि हम खरीदी से कम कीमत पर मास्क और सैनिटाइजर कैसे बेचे?

‘लोकमत समाचार’ की टीम ने शहर के कुछ फॉर्मासिस्ट और मेडिकल स्टोअर्स पर जाकर बात की तो उन्होंने अपनी समस्या बयां की. उनका कहना था कि सरकार ने आदेश तो जारी कर दिया और अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की ओर से संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा सभी फॉर्मासिस्ट को इस पर तत्काल प्रभाव से अमल करने के निर्देश भी दिए गए है. लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इसमें उन्हें यह दिक्कत आ रही है कि उन्होंने जिस दर पर उनकी खरीदी की है, उससे कम कीमत पर उन्हें बेचने को कहा जा रहा है, जो असंभव है.

कुछ फॉर्मासिस्ट का कहना है कि वे कम कीमत में मास्क और हैंड सैनिटाइजर बेचने के बजाय उसे घर पर ही इस्तेमाल करेंगे या स्टॉकिस्ट को वापस कर देंगे. एफडीए की ओर से आश्वस्त किया जा रहा है कि जल्द ही नया स्टॉक मार्केट में आ जाएगा लेकिन तब तक मार्केट से पूरी तरह मास्क और हैंड सैनिटाइजर का स्टॉक ‘गायब’ रहेगा. 

ये है आदेश

भारत के राजपत्र में 21 मार्च को जारी आदेश के मुताबिक मास्क (3 प्लाई सर्जिकल मास्क) की खुदरा कीमतें 12 फरवरी को प्रचलित कीमतों अथवा 10 रुपए प्रति मास्क, जो भी कम हो और मास्क (2 प्लाई) की खुदरा कीमतें 8 रुपए प्रति मास्क से अधिक नहीं होगी. वहीं, हैंड सैनिटाइजर की कीमतें 200 मिलीलीटर की प्रत्येक बोतल के लिए 100 रुपए से अधिक नहीं होगी. हैंड सैनिटाइजर की अन्य मात्रा के लिए इसी अनुपात में कीमतें निर्धारित की जाएंगी. यह अधिसूचना शासकीय राजपत्र में प्रकाशन तिथि 21 मार्च से 30 जून 2020 तक लागू रहेगी.

पहले स्टॉक उपलब्ध कराना था

सरकारी दरों पर बिक्री करने का आदेश जारी करने से पहले शहर की जनसंख्या के अनुपात में मास्क और हैंड सैनिटाइजर का स्टॉक उपलब्ध कराना चाहिए था ताकि नागरिकों को परेशानी न हो. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. अब फॉर्मासिस्ट के पास जो स्टॉक उपलब्ध था, वे उसे घर में ही उपयोग करने या स्टॉकिस्ट को वापस करने पर मजबूर है. इससे नया स्टॉक आने तक मार्केट में मास्क और हैंड सेनिटाइजर मिलना ही संभव नहीं होगा.- हरीश गणेशानी, कार्यकारिणी सदस्य, महाराष्ट्र स्टेट फॉर्मसी काउंसिल

नियम मानना ही पड़ेगा

मास्क और हैंड सैनिटाइजर को लेकर भारत सरकार के राजपत्र में जोर आदेश जारी हुआ है, उसे सभी को मानना ही पड़ेगा. राजपत्र में बताई गई कीमतों पर ही मास्क और हैंड सैनिटाइजर की बिक्री करनी पड़ेगी.

आम लोगों को होती तकलीफ

मार्केट में हैंड सैनिटाइजर और मास्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, वहीं नए आदेश के कारण तो जो स्टॉक उपलब्ध था, वह भी ‘गायब’ हो गया है. इसका पूरा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. एक तरफ जहां शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उपाय के तौर पर उपयोग किए जाने वाली सामग्री ही मार्केट में उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे