लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update In India: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 146 लोगों की मौत, सामने आए 6535 नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: May 26, 2020 09:19 IST

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर एक लाख 45 हजार 380 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 45 हजार के पार हुईभारत में अब तक 60490 मरीज ठीक हो चुके हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या 80722 है

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4167 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से 146 लोगों की मौत हुई है जबकि 6535 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 145380 हो गई है।

भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 80722 है। राहत की बात ये है कि 60490 मरीज ठीक/डिस्चार्च भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह से जिन 146 लोगों की जान गई, उनमें महाराष्ट्र के 60 , गुजरात के 30, दिल्ली के 15, मध्य प्रदेश के 10, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल के छह, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के चार-चार, तेलंगाना के तीन, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा कर्नाटक के दो-दो और केरल का एक व्यक्ति शामिल है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 1695 हो गई है। यहां अब तक संक्रमण के 52667 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 15786 लोग ठीक हुए हैं।  हाल के दिनों में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र सहित गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी मामले तेजी से बढ़े हैं।

बता दें कि भारत कोरोना संक्रमित दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल हो चुका है। दुनिया में भारत से ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी हैं। अमेरिका में इस महामारी से करीब एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत के लिए राहत की बात फिलहाल ये है कि यहां रिकवरी रेट 41.60 प्रतिशत है। महाराष्ट्र के बाद देश में कोरोना से तमिलनाडु सबसे अधिक प्रभावित है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 805 नए मामले सामने आए हैं। वहां कुल संक्रमितों की संख्या 17,082 हो गई है। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक पूरे देश में 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब