लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना का असर, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, इस अंदाज में हुई कैबिनेट की बैठक

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2020 18:31 IST

कोरोना वायरस से जुड़े मसलों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट की ये बैठक बुलाई थी। इस दौरान सभी मंत्रियों की कुर्सी को करीब एक-एक मीटर की दूरी पर लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में भी देखने को मिला सोशल डिस्टेंसिंगसभी मंत्रियों की कुर्सी को करी एक-एक मीटर दूरी पर लगाया गया

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे का असर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7 लोक कल्याण मार्ग में कैबिनेट की बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उदाहरण देखने को मिला। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी मंत्री भी करीब एक-एक मीटर की दूरी पर बैठे।

 

दरअसल, कोरोना वायरस से जुड़े मसलों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट की ये बैठक बुलाई थी। इस दौरान सभी मंत्रियों की कुर्सी को करीब एक-एक मीटर की दूरी पर लगाया गया।

बता दें कि दुनिया भर के एक्सपर्ट कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने पर जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी अपने देश के नाम संबोधन में मंगलवार रात इसका जिक्र कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि अगर लापरवाही बरती गई तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बीच बुधवार को कई जगहों पर किराने की दुकान आदि पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घेरा बनाए जाने की तस्वीर सामने आई। लोगों को हिदायत दी गई कि वे इस घेरे में ही खड़े रहें।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भारत में बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं