लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ऊर्जा मंत्रालय का कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव, सील किया गया श्रम शक्ति भवन

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2020 11:01 IST

उर्जा मंत्रालय के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद श्रम शक्ति भवन सील किया गया है। मंत्रालय का कार्यालय इसी इमारत में है। सभी कर्मचारियों से घर से काम करने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्जा मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमितइससे पहले कानून मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नीति आयोग से भी आ चुके हैं ऐसे मामले

दिल्ली में ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of Power) के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मामला सामने आने के बाद श्रम शक्ति भवन को सील कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रम शक्ति भवन में छठी मंजिल पर बैठने वाला कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि ये शख्स पिछले दिनों में किन-किन लोगों के संपर्क में आया था।

इससे पूर्व में पिछले हफ्ते कानून मंत्रालय के एक अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह अधिकारी शास्त्री भवन में चौथे फ्लोर पर काम करता था।

टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद बिल्डिंग के चौथे माले की ए विंग के गेट नंबर 1 से 3 के बीच के क्षेत्र को सील किया गया था।वहीं, पूर्व में नीति आयोग की इमारत भी सील की गई थी। साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कार्यालय राजीव गांधी भवन को भी सील किया गया था। इन जगहों पर कोरोना संक्रमित कर्मचारी मिले थे।

बता दें कि भारत में कोरोना के मामले अभी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब तक कोरोना से 2206 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोविड-19 की संख्या 67,152  हो गई है। 

वहीं, 20917 लोग ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अभी 44029 हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चिंता पिछले 24 घंटे के आंकड़े हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 4,213 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। ये सबसे बड़ा उछाल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?