लाइव न्यूज़ :

चीन की चाल से देश में पीपीई किट की कमी, 600 हीट सीलिंग मशीनों की है जरूरत, जानिए क्या है मशीन का काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 10, 2020 07:16 IST

वर्तमान परिस्थितियों में भारत को प्रतिदिन एक लाख पीपीई किट बनाने की जरूरत है. इस जरूरत को पूरा करने के लिए देश को 500 से 600 हीट सीलिंग मशीन की आवश्यकता है.

Open in App
ठळक मुद्देचीन के निर्माताओं द्वारा हीट सीलिंग मशीन की आपूर्ति में हो रही देरी के चलते देश पीपीई किट की कमी है.यह किट चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के मरीजों के उपचार के दौरान उन्हें संक्रमण की जद आने से बचाती है.

नई दिल्लीः चीन के निर्माताओं द्वारा हीट सीलिंग मशीन की आपूर्ति में हो रही देरी के चलते देश पीपीई किट की कमी है. यह किट चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के मरीजों के उपचार के दौरान उन्हें संक्रमण की जद आने से बचाती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकमत समाचार से खास बातचीत में बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए जरूरी पीपीई किट उच्च दर्जे की प्लास्टिक से बनी होती है.इस किट से उपचार के समय डॉक्टर या चिकित्सकीय कर्मचारी खुद को सिर से लेकर पैर तक ढक सकते हैं. इस पीपीई किट की सिलाई के लिए हीट सीलिंग मशीन का उपयोग किया जाता है. इस मशीन का निर्माण चीन की कंपनी करती है. वर्तमान समय में भारत के पास 150 हीट सीलिंग मशीनें हैं. इन मशीनों से 12 से 13 हजार पीपीई किट प्रतिदिन बनाई जाती है. लेकिन भारत की जरूरत के हिसाब से यह आंकड़ा नाकाफी है.

वर्तमान परिस्थितियों में भारत को प्रतिदिन एक लाख पीपीई किट बनाने की जरूरत है. इस जरूरत को पूरा करने के लिए देश को 500 से 600 हीट सीलिंग मशीन की आवश्यकता है. भारत ने इन मशीनों को लिए चीन के निर्माताओं को पहले ही ऑर्डर दिया था लेकिन चीन के निर्माताओं ने इन मशीनों को 12 हफ्ते से पहले देने में असमर्थता जता दी है.मेडिकल और पैरा मेडिकल कर्मचारियों का कहना है कि जब लॉकडाउन हटेगा या कोविड-19 का संक्रमण ज्यादा बढ़ेगा तो पीपीई किट की कमी से देश को बड़ा नुकसान हो सकता है. सूत्र बताते हैं कि इसी कारण सरकार ने लोगों से अपील की है कि जनता खुद अपने संसाधनों का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा मास्क बनाए.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी