लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पुणे के अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 18, 2020 16:26 IST

पुणे के ससून अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इस अस्पताल में डॉक्टर के अलावा तीन नर्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और दो सौ अधिक लोगों की मौत हुई हैमहाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, यहां 331 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है

पुणे के ससून जनरल अस्पताल का 52 वर्षीय डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ससून अस्पताल महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्नित अस्पताल है और अभी तक इस अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित 40 से अधिक मौत हुई हैं।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘संक्रमित व्यक्ति ससून में कोविड-19 मरीजों का इलाज करने वाला एक वरिष्ठ डॉक्टर है। कुछ दिनों पहले उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी और खुद अस्पताल में भर्ती हो गए।’’ उन्होंने बताया कि डॉक्टर के जांच नतीजों में गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि हुई और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर के संपर्क में आए उच्च जोखिम वाले लोगों का पता लगा लिया गया है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। हाल ही में आइसोलेशन वॉर्ड में काम कर रही तीन नर्स भी संक्रमित पाई गई थीं।

नागपुर में कोविड-19 के चार और मरीज मिले

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के चार और मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बीते 24 घंटे में सामने आए ये सभी मामले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “सभी को पृथकवास में भेज दिया गया है।”

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 118 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के शुक्रवार को 118 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3,320 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक कुल 201 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं। अभी तक 61,740 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है।

राज्य में अभी तक संक्रमण के 3,320 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,085 मामले मुंबई के हैं। वहीं कुल 201 मौतों में से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर में हुई है। राज्य में 330 निषिद्ध क्षेत्र हैं और 5,850 सर्वे दलों ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रनागपुरपुणेसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे