लाइव न्यूज़ :

कोरानाः गोवा में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिक लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित, जरूरी सामान और दवाएं लाने में हैं असमर्थ

By भाषा | Updated: April 14, 2020 12:31 IST

गोवाः सीएचएआई क्रिएटिव और रिटर्न ऑफ मिलियन स्माइल्स की निदेशक केवल कपूर ने कहा कि बंद प्रभावी होने के बाद से ज्यादातर भारतीय पहली बार एकांतवास का एहसास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में कोरोना वायरस के मद्दनेजर लागू लॉकडाउन ने अकेले रह रहे कई वरिष्ठ नागरिकों को असहाय एवं उदास रहने पर मजबूर कर दिया है। गोवा में बुजुर्ग लोगों की अच्छी-खासी संख्या है जो अकेले रहते हैं क्योंकि उनके बच्चे विदेशों में रह रहे हैं।

पणजी: गोवा में कोरोना वायरस के मद्दनेजर लागू लॉकडाउन ने अकेले रह रहे कई वरिष्ठ नागरिकों को असहाय एवं उदास रहने पर मजबूर कर दिया है जो खुद के लिए जरूरी सामान और दवाएं ला पाने में असमर्थ हैं। गोवा में बुजुर्ग लोगों की अच्छी-खासी संख्या है जो अकेले रहते हैं क्योंकि उनके बच्चे विदेशों में रह रहे हैं। पणजी के पास मंडोवी नदी पर स्थित दीवर द्वीप ऐसी ही एक जगह है जहां वरिष्ठ नागरिक पुर्तगाल काल के अपने घरों में अकेले रह रहे हैं। यह द्वीप सब तरफ से पानी से घिरा हुआ है और यहां केवल नौकाओं से जाया जा सकता है।बंदी के दौरान, दीवर द्वीप पर रह रहे लोगों को जरूरी सामान लेने में दिक्कत आ रही है। मफालदीन अल्मीडा (70) छह महीने पहले अपने पति के देहांत के बाद से इस द्वीप पर अकेले रह रही हैं। वह पूर्व में कैंसर से पीड़ित रही हैं। उनकी तीन बेटियां हैं।अल्मीडा ने बताया, “मेरी दो बेटियां गोवा के तलीगो और मर्सस गांव में रहती हैं जबकि तीसरी बेटी दुबई में । बंद की वजह से वे मेरे पास नहीं पहुंच पा रही हैं।” उन्होंने इस पर दुख जताया कि, “परामर्श में वरिष्ठ नागरिकों के अतिसंवेदनशील होने के कारण घर उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है लेकिन उन्हें कोई मदद भी नहीं मिल रही।”अल्मीडा अब इस बात से चिंतित हैं कि उनकी दवाइयां और जरूरी सामान धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। यही हाल अल्मीडा के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य बुजुर्ग महिला का है। दोनों महिलाओं ने कहा कि वे फोन पर बातचीत कर एक-दूजे को दिलासा देती हैं।सीएचएआई क्रिएटिव और रिटर्न ऑफ मिलियन स्माइल्स की निदेशक केवल कपूर ने कहा कि बंद प्रभावी होने के बाद से ज्यादातर भारतीय पहली बार एकांतवास का एहसास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जहां 60 वर्ष से कम उम्र के लोग नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारी में व्यस्त रहते हैं वहीं वरिष्ठ नागरिक अनिश्चितता, भय और घबराहट से जूझ रहे हैं।”

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह