लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान सरकार ने ली पैदल घर जा रहे प्रवासी श्रमिकों की सुध

By भाषा | Updated: May 15, 2020 07:21 IST

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे जिलाधिकारियों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध कराएं ताकि इनके माध्यम से श्रमिकों को आसानी से निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार कोविड-19 लॉकडाउन के बीच पैदल ही अपने घरों को निकले प्रवासी श्रमिकों की सुध लेते हुए उनके खाने-पीने, चिकित्सा और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कर रही है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का पैदल गंतव्य के लिए रवाना होना अत्यंत पीड़ादायक है और राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि उन्हें यह पीड़ा ना झेलनी पड़े।

राजस्थान सरकार कोविड-19 लॉकडाउन के बीच पैदल ही अपने घरों को निकले प्रवासी श्रमिकों की सुध लेते हुए उनके खाने-पीने, चिकित्सा और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कर रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का पैदल गंतव्य के लिए रवाना होना अत्यंत पीड़ादायक है और राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि उन्हें यह पीड़ा ना झेलनी पड़े। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि ऐसे श्रमिकों के लिए विशेष शिविर खोले जाएं, जहां भोजन, पेयजल और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इन व्यवस्थाओं के लिए उपखण्ड अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे जिलाधिकारियों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध कराएं ताकि इनके माध्यम से श्रमिकों को आसानी से निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि महत्वपूर्ण मार्गों वाले उपखण्ड अधिकारी के पास मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी श्रमिक सड़क पर पैदल यात्रा ना करे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बुधवार को भी विभिन्न राजमार्गों पर पैदल चल रहे श्रमिकों व उनके परिवारों को राज्य की सीमा तक छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में बसें चलाई थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थानराजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर