लाइव न्यूज़ :

अगले एक महीने तक किसी से नहीं मिलेंगे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, जानिए कारण

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 9, 2020 21:51 IST

प्रदेशवासियों से अपील है कि सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़ से बचें, सामाजिक मेल-जोल कम से कम रखें, आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें और अन्य सभी हेल्थ प्रोटोकॉल की पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें।

Open in App
ठळक मुद्देविस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन इस महामारी के संक्रमण को सबकी भागीदारी से ही रोका जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना ही मुख्य उपाय है।मुख्यमंत्री ने आगामी एक माह तक आमजन सहित अन्य सभी लोगों से मुलाकात नहीं करने का निर्णय लिया है।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके लिए राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन इस महामारी के संक्रमण को सबकी भागीदारी से ही रोका जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील है कि सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़ से बचें, सामाजिक मेल-जोल कम से कम रखें, आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें और अन्य सभी हेल्थ प्रोटोकॉल की पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना ही मुख्य उपाय है। खुद का बचाव खुद करके ही इस संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री ने आगामी एक माह तक आमजन सहित अन्य सभी लोगों से मुलाकात नहीं करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान वे सिर्फ सुशासन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री निवास एवं कार्यालय में भी लगभग 40 कार्मिक तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुडे पुलिसकर्मी एवं आरएसी के जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

बयान के अनुसार, इसी उद्देश्य से चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री ने आगामी एक माह तक आमजन सहित अन्य सभी लोगों से व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से मुलाकात नहीं करने का निर्णय किया है। इस दौरान वे सिर्फ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री निवास व कार्यालय में भी लगभग 40 कार्मिक तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुडे़ पुलिसकर्मी एवं आरएसी के जवान के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरसंभव प्रयास कर रही है लेकिन इस महामारी को सबकी भागीदारी से ही रोका जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील है कि मास्क लगाएं, दो गज की दूरी रखें, भीड़ से बचें, सामाजिक मेल-जोल कम से कम रखें, आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें और स्वास्थ्य संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों का भी पूरी जिम्मेदारी से पालन करें।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाजयपुरअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस