लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला को हटाया, असम NRC के दौरान रहे थे चर्चा में

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2020 08:47 IST

हजेला का ट्रांसफर पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश किया गया था। असम में एनआरसी के संयोजक रहे हैं। उस दौरान वह बीजेपी और वहां की सरकार के निशाने पर भी रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला को हटाया गया, शिवराज सिंह चौहान सरकार का फैसला'ड्यूटी में लापरवाही' का कारण देते हुए हटाया गया, फैज अहमद किदवई को दी गई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार खतरे के बीच हाल में सत्ता में वापस लौटी शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला को उनके पद से हटा दिया। सरकार ने कोविड-19 के बढ़े हुए खतरे के बीच 'ड्यूटी में लापरवाही' का कारण देते हुए उन्हें पद से हटाया है। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कोविड-19 से निपटने के लिए हुई रिव्यू मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें हटाने का आदेश जारी किया। हजेला की जगह अब वरिष्ठ अधिकारी फैज अहमद किदवई को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हजेला हो हटाए जाने को लेकर जब पत्रकारों ने शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'राज्य में सभी अधिकारी व कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं, मेडिकल स्टाफ, नर्स, पुलिस के जवान, अफसर, राजस्व का अमला, नगर निगम के कर्मचारी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे कोई भी हो।'

बता दें कि हजेला का ट्रांसफर पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश किया गया था। वह असम में एनआरसी के संयोजक रहे हैं। उस दौरान वह बीजेपी और वहां की सरकार के निशाने पर भी रहे। वे असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह पिछले साल असम और केंद्र की एनआरसी के मसौदे में शामिल नामों के फिर से सत्यापन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं का समर्थन नहीं करने के लिए निशाने पर रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस