लाइव न्यूज़ :

coronavirus- एयर इंडिया चालक दल को पीएम मोदी ने लिखा प्रशस्ति पत्र, जानिए क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 20:30 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, एयर इंडिया के चालक दल एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को यह प्रशस्ति पत्र नागर विमानन राज्य मंत्री द्वारा सौंपा जायेगा। गौरतलब है कि एयर इंडिया ने कोरोना वायरस के केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में भारतीयों को निकालने के लिए आपातकालीन अभियान चलाया था और इसके लिए अपनी दो उड़ानें भेजी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय की टीम 31 जनवरी और एक फरवरी को भेजी जो अगले दिन वापस लौटी।प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन के वुहान से भारतीय एवं मालदीव के नागरिकों को निकालने वाले एयर इंडिया के चालक दल एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, एयर इंडिया के चालक दल एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को यह प्रशस्ति पत्र नागर विमानन राज्य मंत्री द्वारा सौंपा जायेगा। गौरतलब है कि एयर इंडिया ने कोरोना वायरस के केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में भारतीयों को निकालने के लिए आपातकालीन अभियान चलाया था और इसके लिए अपनी दो उड़ानें भेजी थीं।

बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में गंभीर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद एयर इंडिया ने दो बी..747 विमान के साथ अपनी टीम और स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम 31 जनवरी और एक फरवरी को भेजी जो अगले दिन वापस लौटी।

जापान में तट के पास खड़े जहाज में संक्रमित लोगों की संख्या 218 हुई

जापान ने बृहस्पतिवार को कहा कि तट के पास पृथक खड़े जहाज में सवार कुछ बुजुर्ग लोगों को वह बाहर निकलने और उन्हें सरकार के सुविधा केंद्र में जाने की अनुमति देगा। इस जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 218 हो गयी है । जापान तट के पास डायमंड प्रिंसेस नामक जहाज पिछले कई दिनों से खड़ा है।

 चीन के बाहर किसी एक जगह पर सबसे ज्यादा संक्रिमत लोग इसी जहाज पर हैं । इसमें सवार कई लोगों ने अपनी चिंताओं से वाकिफ कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। नौकरी गंवाने के डर से जहाज पर काम करने वाले लोग संवाददाताओं से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन चालक दल के दो लोगों ने एक वीडियो के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी है और भारतीय मीडिया में इन वीडियो को प्रसारित किया गया । जहाज की सुरक्षा अधिकारी सोनाली ठक्कर ने बताया, ‘‘दिनों दिन जहाज पर स्थिति खराब होती जा रही है।

आज सुबह उन्होंने हमें बताया कि 44 लोग संक्रमित हैं और हर कोई डरा हुआ है और जल्द से जल्द निकलना चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि जांच हो और जिनके जांच नतीजे सकारात्मक आए उन्हें अलग किए जाएं। हम जहाज पर नहीं रहना चाहते। ’’

यात्री अपने अपने केबिन तक सीमित हैं और चालक दल के सदस्य उन्हें खाना और जरूरी चीजें पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री कातसुनोबू कातो ने बताया कि चालक दल के एक व्यक्ति के प्रभावित होने के साथ 44 नए मामले आए हैं। अब तक 221 लोगों की जांच की गयी है ।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस के जांच के नतीजे नकारात्मक आए तो कुछ बुजुर्ग यात्रियों को जहाज से जाने की अनुमति दी जाएगी। जो लोग जाना चाहेंगे उन्हें सरकारी सुविधा केंद्र में 19 फरवरी तक पृथक तौर पर रहना होगा। कातो ने बताया कि जहाज के पांच लोग अस्पताल में गंभीर स्थिति में हैं। इनमें से चार लोगों के जांच के नतीजे सकारात्मक आए हैं। पांचवे मरीज की जांच अभी चल रही है।

हर दिन दर्जनों नए मामलों की जांच हो रही है लेकिन जांच की रफ्तार पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों का कहना है वे एक दिन में केवल 300 लोगों की जांच कर सकते हैं लेकिन उम्मीद जतायी कि 1,000 लोगों की जांच होगी । जहाज पर सामने आए मामलों के अलावा जापान ने 28 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की है । इनमें से अधिकतर लोग हुबेई से आए थे । 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीएयर इंडियाचीनकेरलहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है