लाइव न्यूज़ :

Palghar mob lynching: पालघर लिचिंग का आरोपी निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव, जेल में 20 लोगों के साथ था बंद

By निखिल वर्मा | Updated: May 2, 2020 12:46 IST

पालघर में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कासा पुलिस स्टेशन में दो इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल को निलंबित किया जा चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना के सिलसिले में 110 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ आरोपी नाबालिग हैं । इस हत्याकांड में मारे गये तीनों व्यक्ति मुंबई के कांदिवली इलाके के निवासी थे

पालघर मॉब लिंचिंग मामले में वाडा पुलिस स्टेशन में बंद एक आरोपी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। आरोपी को पहले पालघर ग्रामीण अस्पताल के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसे जेजे अस्पताल के कैदी वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है। संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं, क्योंकि उस सेल पॉजिटिव आरोपी सहित 20 लोग बंद थे।

इस बीच पुलिस ने पालघर लिंचिंग मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 13 मई तक CID की हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अब तक 9 नाबालिगों सहित कुल 115 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे मामले की विशेष महानिरीक्षक द्वारा जांच की जा रही है और जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है। पालघर की घटना 16 अप्रैल की रात की है जब दो साधू तथा उनका चालक किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मुंबई से गुजरात के सूरत जा रहे थे। उनके वाहन को पालघर जिले के एक गांव के पास रोक लिया गया जहां भीड़ ने बच्चा चोरी करने के संदेह में तीनों को कार से बाहर निकाला और उनकी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मा्मले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :पालघरकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रPalgharक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर