लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: संकट की घड़ी में कांग्रेस के दिग्गजों ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक, जानें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने क्या कहा

By गुणातीत ओझा | Updated: April 2, 2020 12:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई।बैठक में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है। उन्होंने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह टिप्पणी की। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार सिंह ने कहा, ''कोविड-19 की चुनौती से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्र के साथ खड़ी है।''

इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना मुख्य रूप से उम्रदराज, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह और हृदय रोग वाले लोगों पर हमला कर रहा है। सभी राज्य सरकारों को इन श्रेणियों के लोगों के लिए विशेष परामर्श जारी करने के साथ उनकी देखभाल करनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सीडब्ल्यूसी की बैठक को संबोधित किया। अमरिंदर सिंह ने कोरोना संकट से निपटने के लिए अपने राज्य में उठाये गए कदमों और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य के हिस्से के पांच हजार करोड़ रुपये जारी नहीं कर रहा है जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक अवरोध बन रहा है।

बताते चलें कि कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। जिसमें कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट के कारण पैदा हुए हालात पर चर्चा की गई। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से कोरोना संकट पर चर्चा की गई। कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन बार पत्र लिखकर चुकी हैं जिनमें उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए कई सुझाव दिए और ग्रामीण भारत के गरीबों एवं मनरेगा मजदूरों को सहायता राशि देने सहित कई मांगें भी कीं। पार्टी ने कोरोना संकट की स्थिति पर नजर रखने और लोगों की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय रखने के मकसद से ''केंद्रीय नियंत्रण कक्ष'' भी बनाया है जो कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की देखरेख में काम कर रहा है। यही नहीं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई सांसदों ने कोरोना संकट से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि से राशि जारी करने का ऐलान किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकांग्रेसमनमोहन सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील