लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली के एक और शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि, संपर्क में आए 11 लोगों को रखा गया अलग

By भाषा | Updated: March 7, 2020 06:06 IST

संक्रमित व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है। उस क्षेत्र के 50 घरों पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘रोगी की पत्नी, माता-पिता, भाई, भाभी और उनके दो बच्चों को पृथक रखा गया है। जांच के लिए उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 11 लोगों को उनके आवास पर पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उस व्यक्ति ने थाईलैंड की यात्रा की थी जिसके बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पश्चिमी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 11 लोगों को उनके आवास पर पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उस व्यक्ति ने थाईलैंड की यात्रा की थी जिसके बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इस 25 वर्षीय व्यक्ति ने मलेशिया की भी यात्रा की थी। नमूनों की जांच के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या तीन हो गई है।

संक्रमित व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है। उस क्षेत्र के 50 घरों पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘रोगी की पत्नी, माता-पिता, भाई, भाभी और उनके दो बच्चों को पृथक रखा गया है। जांच के लिए उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं।’’

व्यक्ति का कार्यालय गुड़गांव में है लेकिन वह अपने आवास से काम कर रहा था। उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘रोगी, उसकी पत्नी, भाई और भाभी घर से काम करते थे।’’ उसके संपर्क में चार अन्य लोगों को भी उनके आवास पर पृथक रखा गया है और उनकी भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि वे अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं जो उसके संपर्क में आए थे।

पेटीएम के एक कर्मचारी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह भी पश्चिमी दिल्ली का निवासी है। उसके संपर्क में आए 95 लोगों का पता लगा लिया गया है, इनमें से 22 लोग दिल्ली से हैं और उन्हें उनके आवास पर पृथक रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अभी तक 31 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम