लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 2.38 लाख नए मामले, 310 लोगों की मौत, ओमीक्रोन केस बढ़कर 8891 हुए

By विनीत कुमार | Updated: January 18, 2022 09:38 IST

Coronavirus India: भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों में कल के मुकाबले 8 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। वहीं देश में कोरोना के नए मामलों में कमी जारी है। दैनिक संक्रमण दर भी कम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी, 24 घंटे में देश में 2 लाख 38 हजार 18 नए केस।दैनिक संक्रमण दर 19.65 प्रतिशत से कम होकर 14.43 प्रतिशत हो गया है।देश में ओमीक्रोन मामले 8891 हुए, कल के मुकाबले इसमें 8.31 प्रतिशत की वृद्धि है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 38 हजार 18 नए केस सामने आए हैं। वहीं 310 लोगों की मौत इस अवधि में कोविड से देश में हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 761 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ताजा मामले कल के मुकाबले 20,071 कम हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 57 हजार 421 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख 36 हजार 628 हो गए हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर 19.65 प्रतिशत से कम होकर 14.43 प्रतिशत पहुंच गया है। 

ओमीक्रोन मामले 9 हजार के करीब

इन सबके बीच देश में ओमीक्रोन मामले बढ़कर 8891 हो गए हैं। कल के मुकाबले इसमें 8.31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं अब तक कोरोना वैक्सीन के कुल 158.04 करोड़ डोज देश में लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 79 लाख 91 हजार 230 डोज लगााए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के 16 लाख 49 हजार 143 सैंपल के टेस्ट भी किए गए।

कोरोना संक्रमण के कम हो रहे मामले

देश की राजधानी दिल्ली सहित मुंबई और कई अन्य जगहों से भी अब कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई। यहां सोमवार को 12471 केस आए।

मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 5,956 नए मामले सामने आए, जिनकी संख्या पिछले दिन के मुकाबले 1,939 कम रही। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत के साथ ही शहर में अब तक कोरोना से 16,469 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में भी 12 दिन बाद सोमवार को 10 हजार से कम कोरोना केस आए। बंगाल में सोमवार को 9385 मामले मिले। रविवार के मुकाबले नए केस में 5553 की कमी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम