लाइव न्यूज़ :

PM CARES फंड में अब विदेश में रहने वाले लोग भी कर सकेंगे मदद, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला और कैसे करें डोनेशन 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2020 09:18 IST

कोरोना वायरस से निपटने के ​लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2020 को देश की जनता से दान करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए पीएम सिटीजन असिस्टेंट ऐंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन (PM-CARES) फंड बनाया गया है। जहां पर आप दान कर सकते हैं।   

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी सरकारें, गैर सरकारी संगठन और देशवासी अब PM CARES  फंड में योगदान दे सकते हैं।  विदेशों से फंड लेने का यह फैसला सिर्फ और सिर्फ  PM CARES फंड पर ही लागू होता है। यह नियम किसी और फंड और अन्य निधि के लिए नहीं है।

नई दिल्ली: पीएम सिटीजन असिस्टेंट ऐंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन (PM-CARES) फंड में अब विदेशों से भी मदद की जा सकेगी। यानी अब विदेश में रहने वाले लोग भी PM CARES फंड दान कर सकेंगे। इस फंड में अबतक देश के लोग भी डोनेट कर सकते थे। PM CARES फंड कोरोना महामारी से निपटने के लिए बनाया गया है। जहां हर देश वासी अपनी इच्छा अनुसार सरकार को आर्थिक तौर पर मदद कर सकता है। लेकिन अब विदेश में रहने वाले वे लोग जो कोरोना से भारत की लड़ाई में योगदान देना चाहते हैं, वे PM CARES फंड में डोनेशन दे सकते हैं।

इसका मतलब यह होगा कि विदेशी सरकारें, गैर सरकारी संगठन और देशवासी अब PM CARES  फंड में योगदान दे सकते हैं।  यह एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया गया है, क्योंकि पिछले 16 वर्षों में विदेशी सहायता स्वीकार नहीं की गई थी। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने विदेशी स्रोतों से सहायता स्वीकार नहीं करने का फैसला किया था। 2018 में, सरकार ने केरल में आई बाढ़ से तबाही के बाद विदेशी सहायता लेने से मना कर दिया था,  क्योंकि यह दिसंबर 2004 में निर्धारित आपदा सहायता नीति का पालन कर रही थी। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों से फंड लेने का यह फैसला सिर्फ और सिर्फ  PM CARES फंड पर ही लागू होता है। यह नियम किसी और फंड और अन्य निधि के लिए नहीं है।

PM CARES  फंड में विदेशों से डोनेशन लेने का फैसला क्यों किया गया? 

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद के लिए भारत और विदेशों से कई लोगों ने अनुरोध किया है, जिसको मद्देनजर रखते हुए PM CARES नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। इसे बनाने के पीछे का मकसद यही था कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने में सरकार की मदद की जा सके।

PM CARES फंड में दान कैसे करें?

PM CARES फंड में दान करने के लिए आप pmindia.gov.in पर जा सकता है। डोनेशन के लिए बाकी जानकारी इस प्रकार है...

अकाउंट का नाम : PM CARESअकाउंट नंबर : 2121PM20202आईएफएससी कोड : SBIN0000691स्विफ्ट कोड : SBININBB104बैंक और ब्रांच का नाम : भारतीय स्‍टेट बैंक, नई दिल्‍ली, मुख्‍य शाखायूपीआई आईडी : pmcares@sbi

PM CARES फंड में पेमेंट के लिए तीन मुख्‍य तरीके हैं, जिसमें डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, RTGS/NEFT और UPI शामिल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीपीएम केयर्स फंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल