लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के इस शहर में दुकानदारों ने 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:35 IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर एक सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। हालंकि, इसके बावजूद राज्य में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता का अभाव है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में दुकानों से सामान खरीदने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब मास्क पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में दुकानों से सामान खरीदने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब मास्क पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की ने रविवार को बताया कि अंबिकापुर शहर में अब सोमवार से 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया जाएगा। इस नियम के तहत मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ते मामले को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

तिर्की ने बताया कि रविवार को नगर निगम के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। महापौर ने बताया कि बैठक के दौरान व्यवसायियों ने प्रस्ताव रखा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए शहर में मास्क नहीं तब सामान नहीं नियम लागू किया जाना चाहिए। इस नियम के तहत उन्हीं ग्राहक को सामान दिया जाए जिन्होंने मास्क पहना है। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है उन्हें सामान नहीं बेचा जाना चाहिए। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर एक सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। हालंकि, इसके बावजूद राज्य में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता का अभाव है। तिर्की ने कहा कि मास्क नहीं तब सामान नहीं नियम के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। इसके लिए शहर में अभियान शुरू किया जाएगा। 

महापौर ने कहा कि इस बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि शहर में मंगलवार और बुधवार को दो दिन पूरी तरह लॉकडाउन किया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर शहर में मंगलवार को बाजार बंद रहता है। अब यह तय किया गया है कि बुधवार को भी बाजार बंद रहेगा। अंबिकापुर शहर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का जिला मुख्यालय है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शनिवार तक 87 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें से 55 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है तथा 31 लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस वायरस से संक्रमित हुए एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम