लाइव न्यूज़ :

भारत में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम, कोरोना मामलों में गिरावट के चलते लिया गया फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 21:50 IST

उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संशोधित दिशानिर्देशों के तहत, ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हवाई सुविधा फॉर्म भरने की अनिवार्यता को सोमवार को समाप्त करने का फैसला कियाअंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश 22 नवंबर से प्रभावी होंगे

नई दिल्ली: सरकार ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हवाई सुविधा फॉर्म भरने की अनिवार्यता को सोमवार को समाप्त करने का फैसला किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश 22 नवंबर से प्रभावी होंगे।

उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संशोधित दिशानिर्देशों के तहत, ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसमें एक वैधानिक चेतावनी भी जोड़ी गई। कोविड की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर नियम की समीक्षा की जा सकती है।

आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय के एयर सुविधा पोर्टल पर फॉर्म अनिवार्य था। इसमें यात्रियों को प्राप्त खुराक की संख्या और उनकी तारीख सहित अपने टीकाकरण की स्थिति की घोषणा करनी थी। 

यह अधिकांश देशों में नियमों के अनुरूप था। हालांकि मंत्रालय ने कहा कि यह गया था कि यात्रियों को पूरी तरह से टीका लगाया जाए। यह भी बेहतर था कि हवाईअड्डों पर मास्क के उपयोग और सामाजिक दूरी सहित कोविड के लिए सभी एहतियाती उपायों को जारी रखा जाए।

पिछले हफ्ते, उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क का उपयोग अब अनिवार्य नहीं है, लेकिन यात्रियों को कोरोनोवायरस के एक और उछाल को रोकने के लिए उनका उपयोग करना चाहिए। तब तक फ्लाइट्स में मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य था। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला कोविड-19 प्रबंधन के लिए सरकार की श्रेणीबद्ध दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप लिया गया है।

पिछले हफ्तों में, कोविड के आंकड़े कम हो रहे हैं। सोमवार की सुबह आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि वर्तमान में सक्रिय मामले (6,402) कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत हैं। कोरोना से राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 98.8 प्रतिशत हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं