लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जंग: भारत में 9.45 लाख लोग सर्विलांस पर, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों पर नजर

By निखिल वर्मा | Updated: April 24, 2020 17:34 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 28 दिनों में देश के 15 जिलों में कोई ताजा मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके अलावा पिछले 14 दिनों से 80 जिलों ने कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में 1684 नए मामले और 491 लोग ठीक हुए हैं, देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 20.57 फीसदी है भारत में अभी कोरोना वायरस के 17610 केस एक्टिव है और 718 लोगों की मौत हुई है

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तीन मई 2020 तक लॉकडाउन है। इसके बावजूद देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉक्टर सुजीत सिंह ने बताया है कि देश में 9.45 लाख सर्विलांस पर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग में निगरानी प्राथमिक हथियार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरोना वायरस का समुदाय स्तर पर प्रसार रोकने के लिये हम जिला, राज्य स्तर पर सामुदायिक निगरानी व्यवस्था लागू कर रहे हैं। 

सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन लागू नहीं किया जाता तो कोविड-19 के मामले एक लाख तक हो सकते थे लेकिन भारत में अभी यह महामारी नियंत्रण में है।

देश में शुक्रवार को कोविड​​-19 की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या तक 23,077 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के 17,610 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 4,748 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। एक मरीज विदेश चला गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में रिपोर्ट किए गए कोविड-19 के कुल 23,077 मामलों में से 77 विदेशी नागरिक हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब