लाइव न्यूज़ :

Lockdown: लगातार दूसरे दिन भी सूरत की सड़कों पर जमा हुए प्रवासी मजदूर

By भाषा | Updated: April 15, 2020 22:43 IST

सूरत के कारखानों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों के हजारों प्रवासी पंडोल क्षेत्र में फंस गए हैं। उन्हें कुछ संगठनों की मदद से अधिकारियों द्वारा भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरत में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी प्रवासी मजदूरों की भीड़ सड़कों पर नजर आयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) डीजे चावड़ा ने कहा कि पंडोल औद्योगिक क्षेत्र के वेद रोड पर शाम चार बजे के आसपास लगभग भोजन परोसने से संबंधित किसी छोटी समस्या के कारण लगभग 300 मजदूर सड़कों पर उतर आए।

गुजरात के सूरत में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी प्रवासी मजदूरों की भीड़ सड़कों पर नजर आयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) डीजे चावड़ा ने कहा कि पंडोल औद्योगिक क्षेत्र के वेद रोड पर शाम चार बजे के आसपास लगभग भोजन परोसने से संबंधित किसी छोटी समस्या के कारण लगभग 300 मजदूर सड़कों पर उतर आए।

सूरत के कारखानों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों के हजारों प्रवासी पंडोल क्षेत्र में फंस गए हैं। उन्हें कुछ संगठनों की मदद से अधिकारियों द्वारा भोजन मुहैया कराया जा रहा है। चावड़ा ने कहा, “ कुछ मजदूर मांग कर रहे थे कि भोजन उनके घरों के पास मुहैया कराया जाये। इन मजदूरों ने भोजन स्वादहीन होने की भी शिकायत की।

आखिरकार पुलिस ने समय रहते समस्या हल कर इन मजदूरों को तितर-बितर कर दिया।” मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ने के घंटों बाद वराछा क्षेत्र में सैंकड़ों मजदूर अपने-अपने गृह नगर जाने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। हाल में प्रवासी मजदूरों ने शहर के लस्काना क्षेत्र में किसी छोटी सी बात को लेकर पथराव और आगजनी का प्रयास भी किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर