लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: नाच गाकर गुजारा करने वाले किन्नरों को नहीं सूझ रहा कोई रास्ता, गहराया आजीविका का संकट

By गुणातीत ओझा | Updated: April 25, 2020 14:59 IST

मांगलिक कार्यों के दौरान अक्सर लोगों के घरों में जा कर नाचने गाने और आशीर्वाद देकर आजीविका कमाने वाले किन्नर, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान रोजी-रोटी के संकट का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमांगलिक कार्यों के दौरान अक्सर लोगों के घरों में जा कर नाचने गाने और आशीर्वाद देकर आजीविका कमाने वाले किन्नर लॉकडाउन से परेशानकोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान रोजी-रोटी के संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रयागराज। मांगलिक कार्यों के दौरान अक्सर लोगों के घरों में जा कर नाचने गाने और आशीर्वाद देकर आजीविका कमाने वाले किन्नर, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान रोजी-रोटी के संकट का सामना कर रहे हैं। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर (उत्तर भारत) टीना मां ने बताया ‘‘ देश भर में किन्नरों की संख्या लगभग 35 लाख है। इनमें से कई तो नौकरीपेशा हैं। जो किन्नर नाच गा कर गुजारा करते हैं, उनके समक्ष तो लॉकडाउन के कारण आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।’’

उन्होंने कहा ‘‘कई किन्नरों का उनके आधार कार्ड में उल्लेख महिला के तौर पर है और वे इसे थर्ड जेंडर में परिवर्तित नहीं करा सकी हैं। इससे वे सरकार द्वारा दी जा रही सहायता राशि से वंचित हैं।’’ उन्होंने मांग की कि सरकार को एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे किन्नरों को उनके आधार कार्ड में लिंग परिवर्तन का अवसर देना चाहिए जिससे वे इस लॉकडाउन में सरकारी मदद का लाभ उठा सकें। ‘‘प्रशासन से भी किन्नर समाज के प्रति मदद का हाथ बढ़ाने का अनुरोध है।’’

एक अन्य किन्नर शिवानी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उनके समक्ष भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा ‘‘सरकार को इस मुश्किल घड़ी में किन्नर समाज पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।’’ किन्नर अखाड़ा से जुड़ी शोभा रानी ने बताया ‘‘लॉकडाउन की शुरुआत में समय काटना मुश्किल था, लेकिन फिर इसकी आदत हो गई। हालांकि नाचने गाने की दिनचर्या नहीं होने से कमाई भी ठप है।’’

टीना मां ने कहा “लॉकडाउन की वजह से मैं और मेरे शिष्य घर पर ही हैं और पूरा समय हमने अपने गुरू अंजली राय के साथ बिताया । गुरु ने हमें पुराने और विलुप्त हो रहे सोहर गीत, मंगल गीत, भजन कीर्तन आदि सिखाए। उम्मीद है कि लॉकडाउन खुलने पर यह सीख हमारे काम आएगी। आम दिनों में आजीविका की खातिर व्यस्त रहने वाले किन्नरों के पास यह सब सीखने का समय नहीं रहता।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह