कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कहा- आज भारत दूसरे देशों से ज्यादा बेहतर हालत में
LIVE
By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2020 10:34 IST2020-04-14T09:35:44+5:302020-04-14T10:34:51+5:30

पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन (फाइल फोटो)
भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी मे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह देश को संबोधित करते हुए ये अहम घोषणा की। राज्यों के साथ व्यापक तौर पर हुई चर्चा के बाद लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिख रही थी और इसकी अटकलें पहले से लगाई जा रही थी।
LIVE
14 Apr, 20 : 10:35 AM
पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
14 Apr, 20 : 10:11 AM
अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे, इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच, भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है: PM
14 Apr, 20 : 10:07 AM
भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया। बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे रोकने का भरसक प्रयास किया: पीएम मोदी
14 Apr, 20 : 10:06 AM
लॉकडाउन में लोगों ने अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभाए हैं, अन्य देशों के मुकाबले भारत ने बेहतर प्रयास किए: पीएम मोदी
14 Apr, 20 : 10:04 AM
मैं जानता हूं कि लॉकडाउन से कितनी दिक्कतें आई है: पीएम मोदी
14 Apr, 20 : 10:02 AM
प्रधानमंत्री का देश को संबोधन, मुंह पर गमछा ओढ़े पीएम ने शुरू किया अपना संबोधन। पीएम ने कहा- कोरोना के संकट को काफी हद तक हम टालने में सफल रहे।
14 Apr, 20 : 09:53 AM
कई राज्यों ने पीएम मोदी के साथ हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, कुछ राज्यों ने इसे 30 अप्रैल तक बढ़ाने का भी फैसला पूर्व में ही ले लिया है। तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक विस्तार देने की आधिकारिक घोषणा की। इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं।
14 Apr, 20 : 09:50 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 24 मार्च को रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।
14 Apr, 20 : 09:36 AM
पीएम नरेंद्र मोदी देश को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें..