लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भरतपुर में विस्फोट, 70 नए कोरोना पाॅजीटिव मिले, राजस्थान में 9271 मरीज, जानिए मृतकों की संख्या

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 2, 2020 19:37 IST

भरतपुर जिले में कोरोना विस्फोट हुआ और अब तक मिले 171 में से 71 मामले अकेले भरतपुर में मिले हैं। वहीं, जयपुर में 34, झालावाड़ में 23, जोधपुर में 12, अलवर और कोटा में 10-10, दौसा और झुंझुनू में 4-4, चूरू में 2, टोंक और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देभरतपुर और कोटा में हुई 1-1 व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेष में कुल मृतकों की संख्या 200 (201) के पार पहुंच गई है।राजस्थान में कुल 9271 मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से 6267 मरीज स्वस्थ हो चुके है।

जयपुरःराजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज अब तक सामने आए 171 नए कोरोना संक्रमितों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9271 हो चुकी है।

आज भरतपुर जिले में कोरोना विस्फोट हुआ और अब तक मिले 171 में से 71 मामले अकेले भरतपुर में मिले हैं। वहीं, जयपुर में 34, झालावाड़ में 23, जोधपुर में 12, अलवर और कोटा में 10-10, दौसा और झुंझुनू में 4-4, चूरू में 2, टोंक और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। वहीं, भरतपुर और कोटा में हुई 1-1 व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेष में कुल मृतकों की संख्या 200 (201) के पार पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए थे। जिनमंे पाली में सर्वाधिक 52 रोगी मिले थे। वहीं, भरतपुर में 44, जयपुर में 36, जोधपुर में 32, बारां में 27, सीकर में 12, कोटा में 11, उदयपुर में 10, चूरू और अजमेर में 7-7, अलवर में 6, झुंझुनू में 6, झालावाड़ और सिरोही में 5-5, डूंगरपुर में 3, भीलवाड़ा और दौसा में 2-2, राजसमंद और टोंक में 1-1 संक्रमित मिला।राजस्थान में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए प्रदेष की स्थिति चिंताजनक लगती है लेकिन जब वास्तव में एक्टिव केसों की संख्या पर दृष्टि डालते हैं तो स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में दिखाई देती है। राजस्थान में कुल 9271 मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से 6267 मरीज स्वस्थ हो चुके है। राजस्थान में अब मात्र 2803 एक्टिव मामले ही शेष रहे हैं।  प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक 2063 (2 इटली के नागरिक) मामले जयपुर में मिले हैं। वहीं, जोधपुर में 1574 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 562, पाली में 517, कोटा में 487, नागौर में 456, डूंगरपुर में 368, भरतपुर में 367, अजमेर में 349, झालावाड़ में 292, सीकर में 219, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 166, सिरोही में 164, जालौर में 162, भीलवाड़ा में 145, राजसमंद में 142, झुंझुनूं में 141, चूरू में 115, बीकानेर में 106, बाड़मेर में 99 और जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए) मरीज अब तक मिल चुके हैं।

वहीं, बांसवाड़ा में 85, अलवर में 69, धौलपुर में 61, दौसा में 56, बारां में 42 सवाई माधोपुर में 20, हनुमानगढ़ में 30, करौली में 17, प्रतापगढ़ में 14,  श्रीगंगानगर में 6 और बूंदी में 2 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 14 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 201 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में सर्वाधिक 98 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। वहीं, जोधपुर में 19, कोटा में 17, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 7, भरतपुर में 6 सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सिरोही और करौली में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, बारां, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान  आए चार व्यक्ति की भी मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील