लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना कहर, 49 लोगों की मौत, कुल केस 7380, पटना में बढ़ रहा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2020 18:20 IST

संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अभीतक 7380 पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दरभंगा में दो, सारण में एक, पश्चिम चंपारण में एक और नालंदा जिले के एक कोरोना मरीज की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देआज फिर पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गई. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या सूबे में 49 हो गई है.पटना में कोरोना के नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. पीएमसीएच के एक डॉक्टर को भी पॉजिटिव पाया गया है. पीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के एक डॉक्टर को कोरोना हो गया है. फिलहाल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

पटनाः बिहार में जानलेवा हुई कोरोना से लोगों की मौत भी तेजी से हो रही है. वहीं, इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है.

हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. आज फिर पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गई. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या सूबे में 49 हो गई है. जबकि संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अभीतक 7380 पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दरभंगा में दो, सारण में एक, पश्चिम चंपारण में एक और नालंदा जिले के एक कोरोना मरीज की मौत हुई है.

इससे पहले गुरुवार को भी 5 कोरोना मरीज की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 49 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. वहीं, पटना में कोरोना के नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. पीएमसीएच के एक डॉक्टर को भी पॉजिटिव पाया गया है.

बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के एक डॉक्टर को कोरोना हो गया है. फिलहाल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. डॉक्टर के माता-पिता समेत परिवार के 5 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार बिहार में अबतक कोरोना से दरभंगा में पांच, सारण में चार, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और वैशाली में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और सीवान में दो-दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर में एक-एक कोरोना मरीज की जान अब तक जा चुकी है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननीतीश कुमारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे