लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर फूटा कोरोना बम, आज मिले 1320 मामले, कुल मरीजों की संख्या 20173, पटना में 242 केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2020 14:54 IST

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, गया में दो तथा खगड़िया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं पूर्णिया जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वालों का आंकड़ा 150 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीजों की मौत हुयी है। रोहतास में 37 और पटना 242 केस सामने आए है। बिहार में लगातार केस बढ़ रहा है। 

पटनाः बिहार में फिर से कोरोना बम फूट गया है। आज 1320 मामले मिले और कुल मरीजों की संख्या 20173 हो गई है। इस बीच रोहतास में 37 और पटना 242 केस सामने आए है। बिहार में लगातार केस बढ़ रहा है। 

मंगलवार को इस बीमारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853 हो गई थी। मरने वालों का आंकड़ा 150 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, गया में दो तथा खगड़िया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं पूर्णिया जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी।

विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राजधानी पटना में 18, भागलपुर में 12, दरभंगा में 10, गया, समस्तीपुर एवं नालंदा में सात—सात, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवंं सिवान में छह—छह, पश्चिम चंपारण एवं सारण में पांच—पांच, भोजपुर, खगड़िया एवं वैशाली में चार—चार, जहानाबाद, कैमूर, मुंगेर, नवादा एवं सीतामढ़ी में तीन—तीन, अररिया, किशनगंज एवं मधुबनी में दो—दो तथा अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीजों की मौत हुयी है।

पटना में सबसे अधिक 162, पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114, नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61, पश्चिम चंपारण में 58, सिवान में 55, मुजफ्फरपुर में 54, पूर्वी गया में 50, मुंगेर में 48, भोजपुर में 45, खगडिया में 43, सारण में 37, मधुबनी में 35, लखीसराय में 33, जमुई में 31, रोहतास में 27, बक्सर में 26, समस्तीपुर एवं गोपालगंज में 22—22, सुपौल में 20, कटिहार में 18, जहानाबाद में 17, दरभंगा एवं अररिया में 15—15, औरंगाबाद एवं मधेपुरा में 12—12, वैशाली में 11, बांका, कैमूर, किशनगंज एवं सहरसा में 10—10, अरवल में सात, पूर्णियां एवं शेखपुरा में छह—छह, सीतामढी में पांच तथा शिवहर में दो मरीज शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अबतक 13019 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है और वे इससे ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 

टॅग्स :बिहारबिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां