लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 1429 केस और 57 लोगों की मौत, कुल मामले 24 हजार पार

By निखिल वर्मा | Updated: April 25, 2020 10:16 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 1 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 300 से अधिक लोगों की मौत हुई हैभारत में कोरोना वायरस के चलते बीते 24 घंटे में और 57 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 775 हो गई और संक्रमण के मामले 24506 पर पहुंच गए। मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 18668 मरीजों का इलाज चल रहा है, 5062 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं। शुक्रवार  शाम से कुल 52 लोगों की मौत हुई है।

775 मौतों में से, 301 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, इसके बाद गुजरात का नंबर है, जहां 127 मौतें हुई हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 92, दिल्ली में 53, राजस्थान में 27 और आंध्र प्रदेश में 29 मौतें हुई हैं। तेलंगाना में 26, उत्तर प्रदेश में 25, तमिलनाडु में 22 और कर्नाटक में 18 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 17 मौतें हुई हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 19 मौतें हुई हैं।

इस बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली है, जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। बिहार में दो मौतें हुई हैं, जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

देश में कोविड-19 के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां संक्रमण के मामले 6817 हो गए हैं, इसके बाद गुजरात में 2815 मामले, दिल्ली में 2514, राजस्थान में 2034, मध्य प्रदेश में 1852 और तमिलनाडु में 1755 मामले हैं। कोविड-19 मामलों की संख्या उत्तर प्रदेश में 1621, तेलंगाना में 984 और आंध्र प्रदेश में 955 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 571, केरल में 450, कर्नाटक में 474, जम्मू-कश्मीर में 454, पंजाब में 298 और हरियाणा में 272 मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 223 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 94 मामले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील