लाइव न्यूज़ :

झारखंड ने अनलॉक-1 के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए, सभी धार्मिक संस्थान रहेंगे बंद, मास्क पहनना अनिवार्य

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:39 IST

Jharkhand: दिशानिर्देशों के अनुसार निजी वाहनों व टैक्सी द्वारा राज्य में व्यक्तियों के प्रवेश के लिए ई प्रवेश पास की आवश्यकता बनी रहेगी। राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटखा, तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादों का सेवन वर्जित है। 

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन से संबंधित दिशा निर्देशों के तहत राज्य के लिये भी नए दिशा निर्देश जारी किये हैं।इसके तहत राज्य में अनलॉक-1 अथवा लॉकडाउन-पांच में किसी विवाह कार्यक्रम में पचास से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। 

रांचीः झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन से संबंधित दिशा निर्देशों के तहत राज्य के लिये भी नए दिशा निर्देश जारी किये हैं जिनके तहत राज्य में अनलॉक-1 अथवा लॉकडाउन-पांच में किसी विवाह कार्यक्रम में पचास से अधिक एवं किसी के अंतिम संस्कार में बीस से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ मामलों में राज्य सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है जिसके आलोक में राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है की पूर्व की भांति सभी धार्मिक संस्थान बंद रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा जिन गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर अनुमति प्रदान की गयी है, उनमें आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर 9 बजे शाम से सुबह 5.00 बजे के बीच व्यक्तियों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और परिवहन के दौरान फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य है। 

इनमें कहा गया है कि सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमा होना निषिद्ध बना रहेगा। 

दिशानिर्देशों के अनुसार निजी वाहनों व टैक्सी द्वारा राज्य में व्यक्तियों के प्रवेश के लिए ई प्रवेश पास की आवश्यकता बनी रहेगी। राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटखा, तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादों का सेवन वर्जित है। 

झारखंड में कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले आए

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नए मामले मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 764 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 764 तक पहुंच गयी है। विभाग द्वारा आज देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 764 संक्रमितों में से 546 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। राज्य में 321 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 438 अन्य संक्रमित व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि पांच अन्य की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया