लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण तेजी से फैलने लगा संक्रमण, 27 नए मामले आए सामने, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2020 01:12 IST

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों के 27 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी से फैलने लगा है। शनिवार को संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 350 तक पहुंच गयी है।

झारखंड लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी से फैलने लगा है। शनिवार को संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 350 तक पहुंच गयी है। कोडरमा में 21 मई को एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई, जिसके शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों के 27 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है।

शुक्रवार देर शाम तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 323 बतायी गयी थी। शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 350 संक्रमितों में से 179 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। संक्रमित पाये गये लोगों में 21 प्रवासी मजदूर थे। राज्य के 350 संक्रमितों में से 141 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 205 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

इस बीच मुंबई से कोडरमा आने के बाद 21 मई को एक प्रवासी युवक की मौत हो गई थी जिसमें आज कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पूर्व राज्य में कोरोना वायरस से मौत 21 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी की एक महिला की हुई थी जो मौत के समय संक्रमणमुक्त हो चुकी थी। कोडरमा के सहायक चिकित्साधिकारी डा. एबी प्रसाद ने आज इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद इस 39 वर्षीय युवक का स्वैब जांच के लिए लिया गया था तथा उसे सरकारी पृथक-वास केन्द्र में रखा गया था, जहां उसकी जांच रिपोर्ट आने के पहले ही 21 मई को निधन हो गया। उन्होंने बताया कि युवक की जांच रिपोर्ट आज आयी और वह पॉजिटिव पायी गयी है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची में अब तक कुल 114 संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है जबकि 95 ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल