लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 2262 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 5, 2020 00:08 IST

Open in App

रायपुर, चार नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2262 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,94,499 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 180 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 985 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित नौ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 2262 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 156, दुर्ग से 252, राजनांदगांव से 122, बालोद से 50, बेमेतरा से 109, कबीरधाम से 59, धमतरी से 93, बलौदाबाजार से 80, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 104, रायगढ़ से 206, कोरबा से 257, जांजगीर-चांपा से 238, मुंगेली से 45, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 21, जशपुर से 14, बस्तर से 45, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 26, कांकेर से 49, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 32 तथा अन्य राज्य से सात मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,94,499 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,69,410 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 22,773 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 2316 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 41,882 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 611 लोगों की मौत हुई है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा