लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोविड-19 के मामले 18 लाख के पार, अब तक देश में हुए 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2020 09:49 IST

Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के 52,972 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले अब 18 लाख के पार हो गए हैं। देश में कोरोना टेस्ट की संख्या भी 2 करोड़ से ऊपर जा पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देCorona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 771 लोगों की मौतआईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक दो करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 18 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही संक्रमण के 52,972 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 771 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में अब तक कुल 18,03,696 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना टेस्ट के कुल आंकड़े भी दो करोड़ के पार हो चुके हैं।

बहरहाल, यह लगातार पांचवा दिन है जब देश में कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,79,357 है। वहीं, 1,186,203 लोग बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। ताजा अपडेट के अनुसार देश में अब तक कोरोना से कुल 38,135 लोगों की मौत हो चुकी है।    

भारत में दो करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में कोरोना के 2 करोड़ से ज्यादा टेस्ट अब तक हो चुके हैं। आईसीएमआर के अनुसार 2 अगस्त तक देश में 2,02,02,858 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें कल यानी 2 अगस्त को ही 3,81,027 सैंपल की जांच की गई।

इस बीच रिकवरी रेट में और सुधार देखने को मिला है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 65.44 फीसदी हो गई है। हालांकि, साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी वृद्धि दर्ज की गई है। ये 11 फीसदी से बढ़कर अब 13.90 फीसदी हो गया है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है।

महाराष्ट्र में एक दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और यहां अब भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, मुंबई में जरूर इसमें कमी आई है। महाराष्ट्र में रविवार देर शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के 9,509 नए मामले सामने आए। 

इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,228 हो गई। साथ ही राज्य में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 15,576 हो गया है। मुंबई में 1,105 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,436 हो गई। वहपीं, मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,447 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब