लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के करीब, पिछले 24 घंटे में 942 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 13, 2020 10:14 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 47,033 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में ही 66,999 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 66,999 नए मामले, 900 से ज्यादा की मौतअब तक 16,95,982 लोग कोरोना से भारत में हो चुके हैं ठीक, एक दिन में हुए 8 लाख से ज्यादा टेस्ट

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब 24 लाख के करीब पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही 66,999 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 23,96,638 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 942 लोगों की मौके साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी 47,033 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,53,622 है। वहीं 16,95,982 लोग बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार देश में अब तक  2,68,45,688 कोरोना के टेस्ट हो चुके हैं। ये आंकड़े 12 अगस्त तक के हैं। इसमें कल ही 8,30,391 सैंपल की टेस्टिंग हुई। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर घट कर 1.96 प्रतिशत हो गई है।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां बुधवार को 12,712 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 344 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,48,313 हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 18,650 पर पहुंच गई। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 3,81,843 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

आंध्र प्रदेश में 90,425 एक्टिव केस हैं। वहीं, बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 474 की मौत हो चुकी है। यहां संक्रमितों की संख्या 90553 पहुंच चुकी है। बिहार में बुधवार को 3741 नए मामले सामने आए। राजस्थान में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 56100 हो गई है। इसमें 13630 रोगी उपचाराधीन हैं। अब तक राजस्थान में 822 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं