लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार, 24 घंटे में आए 67,708 नए केस

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2020 09:56 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 67 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना के कुल मामले 73 लाख के पार हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 73 लाख के पारदेश में पिछले 24 घंटे में 680 लोगों की कोरोना से मौत, अब तक 63 लाख से अधिक हुए बीमारी से ठीक

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंट में देश में 67,708 नए मामले सामने आए हैं जबकि 680 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। ये लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना कोरोना के 70 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं, 28 जुलाई (654 मौत) के बाद ये पहली बार है जब कोरोना से 24 घंटे में इतने कम लोगों की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 73,07,098 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 8,12,390 हैं जबकि 63,83,442 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं।

अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में बढ़कर 1,11,266 हो गई है। भारत में इसी के साथ रिकवरी रेट अब 87.4 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत पर है।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया है कि कल कोविड-19 के 11,36,183 सैंपल का टेस्ट किया गया। इसी के साथ 14 अक्टूबर तक देश में कुल 9,12,26,305 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। 

बहरहाल, भारत अब भी अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। अमेरिका में कोरोना के 79.1 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 2 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में बुधवार को 10,552 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 158 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,54,389 हो गए हैं। जबकि मृतक संख्या 40,859 पर पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो