Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना से 1206 लोगों की मौत, 42766 नए मामले आए सामने

By विनीत कुमार | Published: July 10, 2021 09:23 AM2021-07-10T09:23:24+5:302021-07-10T09:37:23+5:30

Coronavirus Update: भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 4 लाख 7 हजार 145 हो गई है। वहीं एक्टिव केस अब 4.55 लाख रह गए हैं।

Coronavirus India reports 42,766 new cases and 1206 dies in 24 hrs | Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना से 1206 लोगों की मौत, 42766 नए मामले आए सामने

भारत में कोरोना से 24 घंटे में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में लगातार 32वें दिन कोरोना संक्रमण के एक लाख से कम नए मामले ये लगातार 19वां दिन भी है जब देश में दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत से कम हैस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव केस घटकर अब 4 लाख 55 हजार 33 रह गए हैं

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 42766 नए मामले सामने आए है। वहीं इसी अवधि में 1206 लोगों की कोरोना से मौत भी दर्ज की गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह दी। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 7 हजार 145 पहुंच गई है।

साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 95 हजार 716 हो गई है। इसमें 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।  पिछले 24 घंटे में ही 45 हजार 254 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस घटकर अब 4 लाख 55 हजार 33 हो गए हैं।


केरल-महाराष्ट्र से कोरोना के सबसे अधिक नए केस

ये लगातार 32वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए। इस बीच देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.2 प्रतिशत हो गया है।

देश में शुक्रवार को जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए, उसमें केरल शीर्ष पर है। केरल में शुक्रवार को 13,563 मामले मिले। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है जहां 8992 मामले सामने आए।

वहीं आंध्र प्रदेश में 3040 और तमिलनाडु में 3039 केस मिले। ओडिशा में 2806 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन पांच राज्यों से ही नए मामलों के 73.52 प्रतिशत केस सामने आए हैं। इसमें 30 प्रतिशत से अधिक अकेले केरल से हैं।

वहीं मृतकों की बात करें तो शुक्रवार को सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई। महाराष्ट्र में कोरोना से शुक्रवार को 738 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा केरल में भी 130 लोगों की जान गई।

दैनिक संक्रमण दर लगातार 19वें दिन 3 प्रतिशत से कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ये लगातार 19वां दिन है जब दैनिक कोरोना संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहिक दर भी पांच प्रतिशत से कम 2.34 प्रतिशत है।

इस बीच 9 जुलाई तक देशभर में 37 करोड़ 21 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 30 लाख 55 हजार 802 टीके लगाए गए।

Web Title: Coronavirus India reports 42,766 new cases and 1206 dies in 24 hrs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे