लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1684  मामले आए सामने, देश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 23077 

By अनुराग आनंद | Updated: April 24, 2020 16:32 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देश भर में डेढ़ हजार से भी ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 28 दिनों में देश के 15 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। अब तक, देश में 80 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया है। 

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में, 1684  COVID-19 के सकारात्मक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देशभर में कोरोना संक्रमण के कुल पुष्टि मामलों की संख्या 23,077 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश में बीमार मरीजों के ठीक होने के मामले को देखें तो यह रिकवरी दर 20.57% है।

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 28 दिनों में, 15 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। अब तक, देश में 80 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया है। 

 

लव अग्रवाल ने बताया कि देश में इस समय कोरोना के 23077 पॉजिटिव मामले हैं जिनमें से 17610 ऐक्टिव केस हैं। देश में अबतक कोरोना संक्रमण की वजह से 718 लोगों की मौत हो चुकी है।  

इसके साथ ही इस संयुक्त प्रेस संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि पहले से गठित 6 अंतर-मंत्रालयीय केंद्रीय टीमों (IMCT) के अलावा, गृह मंत्रालय ने आज चार अतिरिक्त IMCTs का गठन किया है। इन सभी टीमों में प्रत्येक का नेतृत्व अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। इन सभी को अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई की स्थिति जानने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए