लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: आयकर विभाग ने सरकार से कहा- टैक्स से जुड़े कामों के लिए 31 मार्च की समय सीमा को बढ़ाया जाए आगे

By भाषा | Updated: March 23, 2020 21:51 IST

राजस्व सेवा के अखिल भारतीय अधिकारी संघ ने आयकर अधिकारियों से कोरोना वायरस के मद्देनजर कार्मिक विभाग की ओर से जारी ड्यूटी व सावधानी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने और घर से काम करने को कहा है जिसमें संक्रमण के खतरे से से बचने के लिए लोंगे से सामाजिक स्तर पर दूरी खने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग कर संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिये 31 मार्च की समय सीमा आगे बढ़ाने के लिये सरकार पर जोर दे रहा है।कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में देश में 460 से ज्यादा हो चुकी है

नई दिल्लीःकोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुये आयकर विभाग कर संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिये 31 मार्च की समय सीमा आगे बढ़ाने के लिये सरकार पर जोर दे रहा है। राजस्व सेवा के अखिल भारतीय अधिकारी संघ ने यह कहा है। संगठन ने सभी आयकर अधिकारियों से कोरोना वायरस के मद्देनजर कार्मिक विभाग की ओर से जारी ड्यूटी व सावधानी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने और घर से काम करने को कहा है जिसमें संक्रमण के खतरे से से बचने के लिए लोंगे से सामाजिक स्तर पर दूरी खने की सलाह दी है।

संगठन ने कहा है, ‘‘बाहर काम करने वाले अधिकारियों ने कार्यालय जाने को लेकर अपनी वैध चिंता जाहिर की है। आयकर विभाग इस मामले में कानूनी समय सीमा और निर्धारित तिथियों को आगे बढ़ाये जाने को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रख रहा है।’’ भारतीय राजस्व सेवा संघ के अधिकारियों का कहना है कि, ‘‘तब तक, वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 22 मार्च के आदेश के आधार पर जारी निर्देशों के तहत हमें घर से जितना भी काम हो सकता है वह करने की अनुमति दी जानी चाहिये।

यहां तक कि आईटीबीए कार्य भी नहीं किया जा सकता है।’’ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि कनिष्क स्तर के अधिकारियों को मानव बल को कम करना चाहिये और उन्हें घर से काम करने की अनुमति दी जानी चाहिये। कुछ मामलों में अलग अलग पालियों में भी काम किया जा सकता है। संघ ने कहा है, ‘‘हमें माननीय प्रधानमंत्री जी की सलाह पर चलते हुये पूरी सावधानी बरतनी चाहिये। इसलिये आप जितना कर सकते हैं घर से काम कीजिये, सुरक्षित रहिये। दूसरों को भी सुरक्षित रखिये और हम सभी मिलकर इस चुनौती से बाहर निकल आयेंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाआयकर विभागआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?