लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 23 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 891 हुई, जानें किस जिले में कितने मरीज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 7, 2020 11:54 IST

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा 114 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3,981 लोग अब भी संक्रमित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में इलाज के उपरांत ठीक होने के बाद 70 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 52 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई:  कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 दिन से लॉकडाउन जारी होने के बावजूद महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार (7 अप्रैल) के ताजा अपडेट के मुताबिक आज 23 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या 891 हो गई है। महाराष्ट्र में आज 23 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें से सांगली से 1, पिंपरी-चिंचवाड़ से 4, अहमदनगर से 3, बुलढाणा से 2, BMC से 10, ठाणे से 1 और नागपुर से 2। 6 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 के 120 नए मामले आए थे। राज्य में अभी तक 52 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण मरे हैं। महाराष्ट्र में अभी तक हुई 52 मौत में से 34 मुंबई में, ठाणे में नौ, पुणे में पांच और औरंगाबाद, बुल्ढाणा, जलगांव और अमरावती में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इलाज के उपरांत ठीक होने के बाद 70 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

जानें किस जिले में कितने मरीज

महाराष्ट्र में अभी तक 891 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से मुंबई में 526 +10, पुणे में 141, सांगली में 25, ठाणे में 86, अहमदनगर में 26, नागपुर में 19, औरंगाबाद में 10, लातूर में आठ, बुल्ढाणा में सात, सतारा में पांच, यवतमाल में चार, उस्मानाबाद में तीन, कोल्हापुर, रत्नागिरि, जलगांव और नासिक में दो-दो जबकि सिंधुदुर्ग, गोंदिया, वाशिम, अमरावती, हिंगोली और जालना में एक-एक मामले सामने आए हैं। 

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 114 हुई, कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंची

 देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा 114 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3,981 लोग अब भी संक्रमित हैं, करीब 325 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति विदेश जा चुका है। कुल मामलों में 66 विदेशी नागरिक हैं। सुबह नौ बजे तक मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में तीन और लोगों की मौत हो गई जबकि त्रिपुरा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो