लाइव न्यूज़ :

भारत में 41 लाख कोरोना मामलों के बीच 'राहत' वाली खबर, एक दिन में रिकॉर्ड 70 हजार मरीज वायरस से हुए ठीक

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 09:10 IST

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 41 लाख के आंकड़े को पार कर गई, वहीं मृतकों की संख्या 70,000 से ज्यादा हो गयी है। कोविड-19 से इलाज के बाद 31,07,223 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश कोविड-19 के मामले में डेथ रेट भी घटकर 1.73 प्रतिशत हो गयी है।ICMR के मुताबिक कल (5 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 4,88,31,145 टेस्ट किए गए हैं।

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस के मामले 41 लाख के पार हो गए हैं और वहीं मृतकों की संख्या 70 हजार से ज्यादा हो गई है। लेकिन इसी बीच एक राहत देने वाली खबर आई है। भारत में कोरोना वायरस के ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी रेट बहुत बढ़ गई है। रिकॉर्ड एक दिन में शनिवार (5 सितंबर) को 70 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो कर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार (6 सितंबर) को यह जानकारी दी। 

भारत में रिकवरी रेट 77.23 प्रतिशत हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 70,072 मरीजों के ठीक होने के साथ देश में संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या 31,07,223 हो गयी है। इस तरह देश में कोरोना से ठीक होने की रिकवरी रेट 77.23 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने कहा कि ‘जांच, संक्रमित का पता लगाने, उपचार’ की रणनीति से ये नतीजे हासिल हुए हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले 60 प्रतिशत मरीज पांच राज्यों के थे। स्वस्थ हुए कुल मरीजों में महाराष्ट्र के 21 प्रतिशत, तमिलनाडु के 12.63 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश के 11.91 प्रतिशत, कर्नाटक के 8.82 प्रतिशत और उत्तरप्रदेश के 6.14 प्रतिशत मामले हैं ।

भारत में डेथ रेट 1.73 प्रतिशत

वहीं देश कोविड-19 के मामले में डेथ रेट भी घटकर 1.73 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने कहा कि जांच से संक्रमितों का जल्द पता लगाने के कारण मामलों की संख्या बढ़ी है लेकिन निगरानी और संपर्क का पता लगाने के साथ समय से मरीजों के उपचार की बदौलत ठीक होने के मामले बढ़े हैं। 

मंत्रालय के मुताबिक, ठीक होने वालों की काफी संख्या और मृत्यु दर में गिरावट ने दिखाया है कि भारत की रणनीति काम कर रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कल (5 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 4,88,31,145 टेस्ट किए गए जिनमें से 10,92,654 टेस्ट कल किए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल