लाइव न्यूज़ :

Delhi ki Taja Khabar: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, पिछले 24 घंटे में 1379 नए केस

By स्वाति सिंह | Updated: July 6, 2020 20:13 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना मामलों की संख्या करीब एक लाख पहुंच गई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या करीब 72,000 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। देश की राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1379 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश की राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1379 नए मामले सामने आए और इस दौरान 48 लोगों की जान चली गई।

इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के अभी 100823 मामले हैं और अब तक 3115 की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 749 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले का आंकड़ा बढ़कर 72088 हो गया है।

 

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना मामलों की संख्या करीब एक लाख पहुंच गई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या करीब 72,000 हो गई है। पिछले हफ्ते कोरोना की स्थिति में और अधिक सुधार हुआ है। जैसे जून के महीने में हम टेस्ट किया करते थे तो हर 100 में से 35 कोरोना मरीज़ निकलते थे, अब 100 में से 11 ही कोरोना मरीज़ निकलते हैं। 

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर 30 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हुई: केंद्र

केंद्र ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 संबंधी जांच की औसत संख्या लगभग एक महीने में 5,481 बढ़कर 18,766 हो गई है और जांच की संख्या में वृद्धि के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन सप्ताह में संक्रमण दर लगभग 30 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है।

सरकार ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी संक्रमण दर यानी कुल नमूनों की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने की दर में कमी आई है और यह अब 6।73 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र, राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों ने देश में कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त और समन्वित प्रयास किए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है