कोरोना वायरस अपडेट: गुजरात में 176 नए मामले, मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, कोविड-19 केसों की संख्या 1200 पार

By निखिल वर्मा | Published: April 18, 2020 11:45 AM2020-04-18T11:45:30+5:302020-04-18T11:45:30+5:30

महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 पार है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 201 लोगों की मौत हुई है.

coronavirus gujarat death toll in the state rises to 48 total case reach 1272 | कोरोना वायरस अपडेट: गुजरात में 176 नए मामले, मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, कोविड-19 केसों की संख्या 1200 पार

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsगुजरात में मिले नए मामलों में अहमदाबाद में 143, सूरत में 13, वडोदरा और राजकोट में दो-दो केस मिले हैं भारत में बीते 24 घंटे में 991 नए केस मिले हैं जबकि 43 और लोगों की मौत हुई है

गुजरात में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में बीते 24 घंटे में नए 176 मामले सामने आ चुके ैहं। राज्य में कुल संख्या 1272 हो गई है। अब तक 88 लोग ठीक हुए हैं और 48 की मौत हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले 14300 पार

वहीं देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है। इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

मृतकों के संख्या के मामले में गुजरात तीसरे नंबर पर

 

शुक्रवार शाम से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मध्य प्रदेश के 12, महाराष्ट्र के सात, दिल्ली के चार, गुजरात के तीन और जम्मू कश्मीर और बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई। उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई। 

संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं। मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है। 

कोरोना वायरस से संक्रमित टॉप 5 राज्य

महाराष्ट्र-3323
दिल्ली-1707
तमिलनाडु-1323
मध्य प्रदेश-1310
राजस्थान-1229
 

Web Title: coronavirus gujarat death toll in the state rises to 48 total case reach 1272

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे