लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उज्जैन में लगातार दूसरे दिन भी विस्फोटक स्थिति, 28 नए मामले, मौत का आंकड़ा पहुंचा 11 पर

By बृजेश परमार | Updated: April 24, 2020 06:27 IST

उज्जैन में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 91 पर आ गई है और मरने वालों का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आने से जिला प्रशासन पशोपेश की स्थिति में दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड-19 के तहत लगातार दूसरे दिन जिले के स्वास्थ्य विभाग को 28 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।इनमें से तीन मृतक भी पॉजिटिव है जिनकी पूर्व में मौत हुई थी और सेंपल की जांच रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड-19 के तहत लगातार दूसरे दिन जिले के स्वास्थ्य विभाग को 28 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से तीन मृतक भी पॉजिटिव है जिनकी पूर्व में मौत हुई थी और सेंपल की जांच रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई। उज्जैन में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 91 पर आ गई है और मरने वालों का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है।

लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आने से जिला प्रशासन पशोपेश की स्थिति में दिखाई दे रहा है। सीएमएचओ डा. अनुसूईया गवली के अनुसार गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली 28 पॉजिटिव रिपोर्ट पुराने शहर के 13 कंटेनमेंट क्षेत्र से हैं और इनमें बडनगर और नागदा के पॉजिटिव भी शामिल हैं। 

इनमें से दो महिलाओं की मृत्यू 20 अप्रैल को और एक की 12 अप्रैल को मृत्यू हो गई थी। इस प्रकार से रिपोर्ट में शामिल 25 पॉजिटिव को क्वारंनटाइन से आइसोलेट किया गया है। 

गुरुवार को मिली रिपोर्ट में 16 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। दो बच्चों और एक डॉक्टर सहित फिर 28 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शहर में हड़कंप मच गया। 

बुधवार को प्रशासन की और से कहा गया था कि 8 अप्रैल से जांच रिपोर्ट रुकी हुई थी इसके चलते एक दम इतने पॉजिटिव सामने आए हैं इसके विपरीत गुरुवार को पॉजिटिव की संख्या और बढ़कर सामने आने से आमजन सवाल खड़ा कर रहा है। 

अच्छी बात यह है कि रिपोर्ट के अधिकांश पहले से ही अस्पताल में क्वारंटाइन और आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किए जा चुके थे। अचानक इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आने से पूरा प्रशासन सकते में है।

अचानक 28 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद जिले में अब संख्या बढ़कर 91 के आंकड़े पर आ गई है। कंटेनमेंट एरिया के लोगों से बात करने पर सामने आया कि पूरे क्षेत्र को सील करने के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जांच के लिए 2 से 3 दिन का समय लग रहा है। 

रंगमहल धर्मशाला स्थित कंटेंनमेंट एरिया की मंगल अपार्टमेंट नामक बिल्डिंग है, यहां 2 दिन पहले ही कोरोना मरीज मिलने के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया था लेकिन जिस बिल्डिंग में संक्रमित मरीज मिले उस बिल्डिंग के रहवासियों के मुताबिक बिल्डिंग को सेनेटाइज दो दिन बाद किया गया। अभी तक क्षेत्र में  घर-घर जाकर जांच शुरू नहीं हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनमध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब