लाइव न्यूज़ :

कोरोना कालः एक से दूसरे अस्पताल के बीच चक्कर काट रोगी, कैंसर, डायललिसिस, सर्जरी और हृदय रोग संबंधी परेशान

By एसके गुप्ता | Updated: September 30, 2020 20:50 IST

चिकित्सकों की ओर से यही कहा जा रहा है कि टेस्ट कराकर रपट भेजिए और पुरानी दवाएं लेते रहिए। ब्लड व अन्य टेस्ट रपट देखकर अगर जरूरी होगा तो दवाओं में बदलाव कर दिया जाएगा, वरना कोरोना संक्रमण से बचते हुए घर पर ही रहिए अस्पताल का चक्कर मत लगाइए।

Open in App
ठळक मुद्देएक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के बीच चक्कर काट रहे हैं लेकिन उपचार नहीं मिल रहा। अधिकारी ने लोकमत से कहा कि कोरोना से जंग में फ्रंट फाइटर बनकर सामने आए स्वास्थ्य कर्मी खुद इस संक्रमण से जूझ रहे हैं।सभी 21 विभाग की ओपीडी शुरू है। हर विभाग की ओपीडी में 60 रोगियों की संख्या सुनिश्चित की गई है।

नई दिल्लीः गैर कोविड कैंसर, डायलिसिस, सर्जरी और हृदय रोग से परेशान रोगी अस्पतालों के बीच पेंडुलम बने हुए हैं। ये एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के बीच चक्कर काट रहे हैं लेकिन उपचार नहीं मिल रहा। ऐसे रोगियों के लिए फिलहाल टेलीकाउंसिलंग ही एकमात्र सहारा है।

इन्हें चिकित्सकों की ओर से यही कहा जा रहा है कि टेस्ट कराकर रपट भेजिए और पुरानी दवाएं लेते रहिए। ब्लड व अन्य टेस्ट रपट देखकर अगर जरूरी होगा तो दवाओं में बदलाव कर दिया जाएगा, वरना कोरोना संक्रमण से बचते हुए घर पर ही रहिए अस्पताल का चक्कर मत लगाइए।

संक्रमण की चपेट में आने से परेशानी ओर बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से कहा कि कोरोना से जंग में फ्रंट फाइटर बनकर सामने आए स्वास्थ्य कर्मी खुद इस संक्रमण से जूझ रहे हैं। दिल्ली एम्स जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई थी लेकिन संक्रमण के चलते बीच-बीच में उसे भी बंद करना पड़ रहा है। एम्स ओपीडी प्रभारी डा. निरूपमा मदान ने लोकमत से बातचीत में कहा कि सभी 21 विभाग की ओपीडी शुरू है। हर विभाग की ओपीडी में 60 रोगियों की संख्या सुनिश्चित की गई है।

कम संख्या में रोगियों को बुलाने का मकसद उन्हें संक्रमण से बचाना है। इन रोगियों की हर विभाग में एंट्री से पहले स्क्रीनिंग की जाती है। फिलहाल तय अप्वाइंटमेंट में से औसतन 65 फीसदी रोगी ही उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसकी वजह यह भी है कि रोगियों को टेली काउंसलिंग के जरिए सलाह दी जाती है।

पुराने रोगियों को देखने की जरूरत होती है तभी उन्हें बुलाया जाता है। एम्स प्रशासन के अनुसार हर दिन 1200 से अधिक रोगियों को टेली मेडिसन काउंसलिंग दी जा रही है। आरएमएल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हुई है। यहां जुलाई माह में यहां 3 से चार हजार मरीज आते थे।

सितंबर माह से अस्पताल में सात से आठ हजार मरीज आने लगे हैं। सफदरजंग अस्पताल में एक जुलाई से 29 सितंबर तक 1.5 लाख रोगी उपचार के लिए आए हैं। इनमें 85 हजार नए रोगी हैं। पिछले साल इस समय अंतराज में करीब चार लाख रोगी उपचार के लिए आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो लाख से ज्यादा रोगियों को कोरोना काल में टेलीमेडिसन काउंसलिंग दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"