लाइव न्यूज़ :

Covaxin: ट्रॉयल दिसंबर-जनवरी तक होगा पूरा, पहली स्वदेश निर्मित कोरोना वैक्सीन

By एसके गुप्ता | Updated: October 1, 2020 19:55 IST

टास्क फोर्स के सदस्यों की ओर से आए दिन यह बताया जाता है कि कोरोना की स्वदेश निर्मित दो वैक्सीन के फेज-2 ट्रायल हो चुके हैं। तीसरे फेज का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा। पहली स्वदेश निर्मित कोरोना वैक्सीन के लॉन्च से पहले सरकार ने इस टीके के ह्यूमन ट्रायल की जिम्मेदारी एम्स के प्रिंसिपल इनवेस्टगेटर डा. संजय राय को सौंपी है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि तीन वैक्सीन ट्रायल के बहुत ही एडवांस स्टेज में हैं।डा. राय ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोवाक्सिन वैक्सीन का फेज-2 ट्रायल अभी चल रहा है। किसी भी वैक्सीन को तीन फेज के ट्रायल पूरा करने के लिए कम से कम छह माह का वक्त चाहिए होता है।

नई दिल्लीः देश में कोरोना की वैक्सीन को लेकर रोज नए दावे किए जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि तीन वैक्सीन ट्रायल के बहुत ही एडवांस स्टेज में हैं।

टास्क फोर्स के सदस्यों की ओर से आए दिन यह बताया जाता है कि कोरोना की स्वदेश निर्मित दो वैक्सीन के फेज-2 ट्रायल हो चुके हैं। तीसरे फेज का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा। पहली स्वदेश निर्मित कोरोना वैक्सीन के लॉन्च से पहले सरकार ने इस टीके के ह्यूमन ट्रायल की जिम्मेदारी एम्स के प्रिंसिपल इनवेस्टगेटर डा. संजय राय को सौंपी है।

डा. राय ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोवाक्सिन वैक्सीन का फेज-2 ट्रायल अभी चल रहा है। सितंबर में फेज एक ट्रायल पूरा हुआ है। किसी भी वैक्सीन को तीन फेज के ट्रायल पूरा करने के लिए कम से कम छह माह का वक्त चाहिए होता है।

अगर ट्रायल में पता चलता है कि वैक्सीन एंटीबॉडी नहीं बना रही है या सेफ नहीं है तो सबकुछ जीरो हो जाएगा। वैक्सीन ट्रायल में ऐसा कई बार हुआ भी है। डा. सजय राय ने कहा कि कोवाक्सीन का फेज-एक क्लीनिकल ट्रायल सितंबर माह में पूरा हुआ है। इसके साथ ही फेज-2 का ट्रायल भी चल रहा है। फेज एक ट्रायल में लोगों पर इस वैक्सीन की डोज का असर देखा गया कि यह सुरक्षित है।

फेज-2 के ट्रायल में देखा जा रहा है कि यह सुरक्षित होने साथ कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एंटी बॉडी का निर्माण करती है या नहीं इसका असर कितने समय तक रहता है। जल्द ही कोवाक्सीन का फेज-3 ट्रायल शुरू हो जाएगा। एम्स का सैंपल साइज पूरे देश में सबसे बड़ा है जो पूरी रिसर्च की दिशा तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि मीडिया में चर्चा है कि अगले एक माह में, दो माह में वैक्सीन आ जाएगी। ट्रायल के सारे परिणाम सकारात्मक रहने और फास्ट ट्रैक प्रक्रिया अपनाकर भी लोगों तक वैक्सीन पहुंचने में छह माह का समय लग जाएगा। अगर कोई ओर देश वैक्सीन इजात कर ले तो बात अलग है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ट्रायल के नतीजे कभी सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं। केवल नियामक एजेंसी को सौंपे जाते हैं। 

टॅग्स :कोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों