लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में आज रात से लगेगा कर्फ्यू, अगले एक हफ्ते तक रहेगा जारी

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2021 12:00 IST

कोरोना से खराब हो रही स्थिति को देखते हुए दिल्ली में पूरी तरह से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। सूत्रों के अनुसार ये कर्फ्यू आज रात से शुरू होगा और अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 19 अप्रैल से अगले एक हफ्ते तक लगाया जाएगा कर्फ्यूदिल्ली में रोज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना के मामले, संक्रमण दर 30 प्रतिशत के करीबमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली में अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की भी कमी हो गई है

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में आज से अगले एक हफ्ते तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। पूर्ण कर्फ्यू की शुरुआत आज रात से होगी। फिलहाल इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार कुछ देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसकी घोषणा करेंगे। 

दरअसल बिगड़ते हालात के मद्देनजर सोमवार को उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक हुई है। इसी मीटिंग में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इस बैठक में कई और उच्चस्तरीय अधिकारी भी शामिल रहे। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में रविवार को ही सबसे ज्यादा 25 हजार 462 नए कोरोना केस सामने आए।

दिल्ली में बेड्स और ऑक्सीन की भी कमी 

दिल्ली में संक्रमण की दर 30 प्रतिशत के करीब हो गई है। वहीं, 161 लोगों की मौत भी रविवार को कोरोना से दिल्ली में हुई। इससे पहले रविवार को ही अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में लगातार बढ़ते मामलों के कारण बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है।

उन्होंने बताया था कि दिल्ली में आईसीयू बेड 100 से भी कम रह गए हैं। दिल्ली में अभी वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया था। हालांकि हालात फिलहाल सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली में पाबंदियों को सख्त करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऑडिटोरियम, रेस्तरां, मॉल, जिम और स्पा आदि को बंद करने के निर्देश दिए थे। सिनेमा हॉल में केवल एक तिहाई लोगों की इजाजत थी।

व्यापारियों के संगठन कैट ने भी रविवार को दिल्ली सरकार से कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिये कम-से-कम 15 दिन का ‘लॉकडाउन’ लगाने का आग्रह किया था। 

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा था कि यह सही है, दिल्ली में ‘लॉकडाउन’ से कारोबार और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी, लेकिन अभी लोगों का जीवन पहली प्राथमिकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र