लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Treatment: कोविड-19 संक्रमण के इलाज में प्लाज्मा तकनीक से जगी उम्मीद की नई किरण, जानें इसके बारे में सबकुछ

By गुणातीत ओझा | Updated: April 17, 2020 15:33 IST

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए कोई निश्चित दवा अभी तक नहीं बन सकी है। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस महामारी को जड़ से मिटाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन इस संक्रमण की सटीक दवा अभी तक नहीं बन सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस से फैली महामारी की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक इससे नियंत्रण में रखने का सबसे असरदार तरीका प्लाज्मा थेरैपी ही है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज के ट्रायल की मंजूरी दे दी है।

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए कोई निश्चित दवा अभी तक नहीं बन सकी है। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस महामारी को जड़ से मिटाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन इस संक्रमण की सटीक दवा अभी तक नहीं बन सकी है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इसकी वैक्सीन बनने में एक से डेढ़ साल तक लग सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसका कोई इलाज नहीं है? इस सवाल के जवाब में डॉक्टरों ने प्लाज्मा थेरैपी के बारे में सुझाया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस से फैली महामारी की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक इसे नियंत्रण में रखने का सबसे असरदार तरीका प्लाज्मा थेरैपी ही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मैक्स हेल्थकेयर के डॉक्टर संदीप बुधिराजा ने बताया कि प्लाज्मा थेरैपी इलाज का कोई नया तरीका नहीं है। इससे पहले भी कई महामारियों में इसका इस्तेमाल होता रहा है। 2003 में SARS और 1980 में बुरी तरफ फैले स्पैनिश फ्लू के दौरान यह थेरैपी कारगर साबित हुई थी। प्लाज्मा थेरैपी उस वक्त बड़ी भूमिका निभाती है जब महामारी के लिए कोई निश्चित इलाज न हो।

प्लाज्मा थेरैपी के बारे में बताते हुए डॉ. संदीप ने कहा कि इस थेरैपी के लिए हमें कोरोना वायरस के संक्रमण को हराने वाले मरीज की बॉडी से प्लाज्मा लेना होगा और इस प्लाज्मा को गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस के मरीज में इंजेक्ट करना होगा। इससे मरीज के शरीर में एंटी-बॉडीज़ पहुंच जाएगी जो कोरोना वायरस को कमजोर कर देगी।

कोरोना वायरस से जंग में प्लाज्मा थेरैपी से जगी उम्मीद की किरण

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। आईसीएमआर ने इस क्लिनिकल ट्रायल में शामिल होने के लिए विभिन्न संस्थाओं को न्योता भी दिया है। इस अध्ययन का मकसद यह पता करना होगा कि  प्लाज्मा थैरेपी (Convalescent Plasma Therapy) इस रोग के इलाज में कितनी असरदार है? यह भी बात गौर करने वाली है कि महामारी के केंद्र चीन में इस विधि से इलाज में सकात्मक नतीजे आए हैं। समझा जा रहा है कि प्लाज्मा तकनीक कोविड-19 संक्रमण के इलाज में उम्मीद की एक किरण हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम