लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- 'पीएम केयर्स' फंड में कम से कम 100 रुपये डालें, 40 अन्य लोगों को भी करें प्रेरित 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2020 09:41 IST

कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम केयर्स' कोष की स्थापना की है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों और समूहों ने अनुदान की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कार्यकर्ता से 'पीएम केयर्स' कोष में अनुदान देने के लिए कहा है। बीजेपी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कार्यकर्ता से 'पीएम केयर्स' कोष में अनुदान देने के लिए कहा है। 

बीजेपी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता PM-CARES फंड में कम से कम 100 रुपये का अनुदान करे और 40 लोगों को भी प्रेरित कर उनसे अंशदान सुनिश्चित करवाएं।' 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ता से कहा था कि वे 'पीएम केयर्स' फंड में खुद भी सहयोग करें और 40 लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करें। मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'पंच-आग्रह' (पांच कदम उठाने का आह्वान) किए थे और कहा था कि वे गरीबों को राशन प्रदान करें, फेस कवर जरूर पहनें और लोगों को वितरित भी करें, सेवा करने वालों का आभार व्यक्त करें, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करें और करवाएं तथा पीएम केयर्स फंड में सहयोग करें और 40 अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।  उन्होंने कहा था कि लाखों लोग पीएम केयर्स कोष में दान कर रहे हैं। मेरा पांचवां आग्रह है कि इसमें प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों को इसमें सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है। दरअसल, कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम केयर्स' कोष की स्थापना की है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों और समूहों ने अनुदान की घोषणा की है। 

आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 166 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 540 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। साथ ही साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है। इसमें 5095 मामले सक्रिय हैं, जबकि 473 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें 166 मौतें भी शामिल हैं। एक मामले में मरीज दूसरे देश में चला गया। कुल मामलों में से 71 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया