लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड के नए इलाकों में फैलता जा रहा है कोरोना, संख्या बढ़कर हुई 91

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2020 19:11 IST

रांची से 13 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये. हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटिव मामलों की शुरुआत हुई थी पर अब रांची का कोई भी कोना इससे अछूता नहीं रहा है. पिस्का मोड बांस टोली, इमली चौक हरमू, पीपी कंपाउंड, लोवाडीह, चुटिया समेत और कई जगहों से नये मामले सामने आये हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले ने राज्य‍ की चिंता बढ़ा दी है. हिंदपीढ़ी से निकलकर कोरोना अब राजधानी रांची के विभिन्नॉ हिस्सों में फैल रहा है.

रांची: झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले ने राज्य‍ की चिंता बढ़ा दी है. सूबे में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है. रांची, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, गढ़वा पलामू, देवघर के बाद अब जामताडा में भी कोरोना ने दश्तक दे दिया है. कोरोना के बढ़ते मामले और दायरा ने सरकार के साथ राज्य वासियों की चिंता बढ़ते दी है. सूबे में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर अबतक 91 हो गई है. हालांकि पल-पाल मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं.

राज्य में कल एक दिन में सबसे ज्यादा 15 मामले दर्ज किये गये. रांची से 13 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये. हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटिव मामलों की शुरुआत हुई थी पर अब रांची का कोई भी कोना इससे अछूता नहीं रहा है. पिस्का मोड बांस टोली, इमली चौक हरमू, पीपी कंपाउंड, लोवाडीह, चुटिया समेत और कई जगहों से नये मामले सामने आये हैं. 

गढ़वा से दो और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. दोनों संक्रमितों की उम्र 10 और 12 वर्ष की है. वहीं जामताडा से पहली बार कोरोना पॉजिटिव का एक मामला आया है. राजधानी रांची के हॉटस्‍पॉट से हिंदपीढ़ी थाना के दारोगा (एएसआई) भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ एक एंबुलेंस चालक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्‍या 91 हो गई है. संक्रमितों में 5 पुरूष और 3 महिला हैं. 

बता दें कि 8 कोरोना पॉजिटिवों में कडरू से 1, डोरंडा से 1 (रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती), बुन्डू से 1 (रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती), कांके से 1 (रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती), रेलवे स्टेशन रोड से 1, हिंदपीढ़ी थाना के एएसआई समेत हिंदपीढ़ी से 2, लेक रोड से 1 (एंबुलेंस चालक) मरीज शामिल हैं. यह सभी संक्रमित राजधानी रांची से हैं. रांची जिला में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 13 मामले सामने आये हैं. इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जो चुटिया की रहने वाली है. वह सदर अस्पताल में भर्ती थी. इसके बाद चुटिया में बैरिकेटिंग कर दी गई है. वहीं हरमू के इमली चौक से एक कोरोना पॉजिटिव का मामला आने के बाद हरमू स्थित किशोरगंज में भी बांस के घेर कर रास्ते को बंद कर दिया गया है.

रविवार की देर रात झारखंड के जामताडा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. धनबाद पीएमसीएच में अलग-अलग जिलों के 300 सैंपलों की जांच हुई. जामताडा के एक पॉजिटिव केस को छोड़कर सभी रिपोर्ट निगेटिव आई. दिन में पहले 6 लोगों की रिपोर्ट आई थी. उसके बाद रात में 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. रांची के हिंदपीढ़ी से निकलकर कोरोना अब राजधानी रांची के विभिन्नॉ हिस्सों में फैल रहा है. रांची के हिंदपीढ़ी, कांटाटोली, लोवाडीह, पिस्कामोड, हरमू, चुटिया और बरियातू में कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है. अभी और जांच रिपोर्ट आना बाकी है. संभाव है कि रात तक शतक पार कर जाये.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर